Box Office Day 3: 'गदर 2' ने तोड़ा पठान और KGF का रिकोर्ड, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का क्लेकशन

Edited By kahkasha, Updated: 14 Aug, 2023 11:15 AM

sunny deol film gadar 2 box office collection day 3

Sunny Deol की ;गदर 2' ने पठान और केजीएफ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म देखने के लिए दर्शकों की होड़ लगी हुई है। एडवांस बुकिंग के बाद अब सभी थिएटर्स हाउसफुल नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म भी बंपर कमाई कर सभी रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है। जिसके बाद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में रिलीज के तीसरे दिन फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। 


100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'गदर 2'
ओपनिंग डे की बात करें तो, पहले दिन फिल्म ने 40.10 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। दूसरे दिन भी फिल्म 43 करोड़ का बिजनेस कर अपना जलवा बरकरार रखा और अब तीसरे दिन तो गदर 2 की कमाई ने झंड़े गाड़ दिए हैं। तीसरे दिन फिल्म ने 57.70 करोड़ का बिजनेस किया है जिसने कुल मिलाकर 134. 88 करोड़ा का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद सनी देओल की फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और इस साल रिलीज हुई दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। 

PunjabKesari

पठान और केजीएफ को भी छोड़ा पीछे 
अनिल शर्मा  द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में सुपरस्टार सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 से सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म को दर्शको का भरपूर प्यार मिल रहा है। जिसकी वजह से फिल्म ने पठान और केजीएफ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!