Good News: नाना बनने वाले हैं सुनील शेट्टी, जल्द ही बेटी और दामाद के घर गूंजेगी पहले बच्चे की किलकारी

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Nov, 2024 08:29 PM

suniel shetty going to be a grandfather athiya shetty is pregnant with kl rahul

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस अथिया जल्द ही क्रिकेटर पति केएल राहुल के बच्चे की मां बनने वाली हैं। वह शादी के करीब डेढ़ साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की...

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस अथिया जल्द ही क्रिकेटर पति केएल राहुल के बच्चे की मां बनने वाली हैं। वह शादी के करीब डेढ़ साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की अनाउंसमेंट अथिया ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर की है, जिसके बाद फैंस और करीबी दोस्त, रिश्तेदार उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

 

बर्थडे के कुछ दिन बाद एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने मां बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। कुछ घंटों पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी के आगमन की घोषणा की है। अथिया और केएल राहुल ने एक जॉइन्ट पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- 'सुंदर आशीर्वाद रास्ते में है 2025'। इसके साथ ही कपल ने बच्चे के पैरों की इमोजी भी लगाई है। 

 

यानी अथिया और केएल राहुल ने अपने पोस्ट में ये साफ किया है कि वो 2025 में अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनेंगे। कपल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही उन्हें फैंस और करीबियों की बधाइयां मिलने लगी हैं।

2023 में हुई थी शादी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों में दोस्ती हो गई। फिर उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रिलेशनशिप में आने के बाद लगभग डेढ़ साल तक अथिया और राहुल अपना रिश्ता छुपाए रखा और लगभग तीन साल के रिलेशनशिप के बाद 23 जनवरी 2023 दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के 2 साल बाद दंपत्ति एक प्यारे से बच्चे का पेरेंट्स बन जाएंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!