सोनू सूद ने पुष्पा 2: द रूल पर जाहिर की खुशी, अल्लू अर्जुन और पूरी टीम को दी बधाई

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Dec, 2024 03:42 PM

sonu sood congratulated allu arjun and team for pushpa 2

सोशल मीडिया, थिएटर्स पर हर तरफ अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 की ही जय-जयकार है। फैंस की मच अवेटड फिल्म पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं और दर्शकों को यह खूब पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए लोगों की खूब भीड़...

मुंबई. सोशल मीडिया, थिएटर्स पर हर तरफ अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 की ही जय-जयकार है। फैंस की मच अवेटड फिल्म पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं और दर्शकों को यह खूब पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं। इसी बीच एक्टर सोनू सूद ने अल्लू अर्जुन को फिल्म के लिए बधाई दी है।

 

सोनू सूद ने ट्विटर पर अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 की टीम को बधाई देते हुए लिखा- ''पुष्पा 2 की शानदार रिलीज़ के लिए शुभकामनाएं. साथ ही, सिनेमाघरों में फतेह का एक्शन से भरपूर टीज़र देखें। रोमांच और एक्शन से भरपूर एक अविस्मरणीय यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। आइए इस दोहरे जश्न को महाकाव्य बनाएँ! #फतेह''

 

बता दें, सोनू सूद द्वारा अभिनीत और निर्देशित फतेह का टीज़र पुष्पा 2: द रूल की रिलीज़ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ था। सच्ची घटनाओं से प्रेरित साइबर क्राइम एक्शन थ्रिलर फतेह में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फतेह 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!