पति जहीर का हाथ थाम सोनाक्षी ने रिएलिटी शो के सेट पर मारी एंट्री,मांग में सिंदूर सजाए प्यारी लगीं Mrs. इकबाल

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Sep, 2024 09:14 AM

sonakshi sinha looks beautiful as she spotted with zaheer iqbal

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी ने अपने प्यार जहीर इकबाल संग शादी रचाई। हाल ही में ये कपल एक डांस रिएलिटी शो में पहुंचा। जहां दोनों का ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला। मिस्टर एंड मिसेज इकबाल इस...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी ने अपने प्यार जहीर इकबाल संग शादी रचाई। हाल ही में ये कपल एक डांस रिएलिटी शो में पहुंचा। जहां दोनों का ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला। मिस्टर एंड मिसेज इकबाल इस दौरान ट्विनिंग किए दिखे। लुक की बात करें तो सोनाक्षी रेड कलर के अनारकली शरारा सूट में बला की खूबसूरत दिखीं।

PunjabKesari

उन्होंने अपने दुपट्टे को स्टाइलिश अंदाज से पेयर किया था। मांग में सिंदूर,सेटल मेअकप और कानों में बड़े झूमके सोनाक्षी के लुक को चार चांद लगा रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो सोनाक्षी ने अपना ये खूबसूरत लुक खुले कर्ली बालों से पूरा किया है।

PunjabKesari

 

वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबालरेड कलर के कुर्ते और व्हाइट ट्राउजर में हैंडसम दिखे। जहीर ने अपना लुक कुर्ते की मैचिंग हाफ जैकेट और ब्राउन शूज के साथ कंपलीट किया है।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में कपल हाथों में हाथ डालकर पैपराजी को पोज देता दिखाई दिया।

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी। अच्छे दोस्त बनने के बाद सोनाक्षी और जहीर जल्द ही एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी दोनों को कई बार एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है।

PunjabKesari

 

इसके बाद फैंस ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात का अंदाजा लगा लिया था। सोनाक्षी प्यार से जहीर को उनका 'पर्सनल सायको' कहकर बुलाती हैं, जो दोनों के रिश्ते की गहराई को दिखाता है। सात साल की डेटिंग के बाद सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को मुंबई में ही रजिस्टर्ड मैरिज की थी। दोनों की शादी में खास दोस्त और फैमिली शामिल हुई थी।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!