Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 07 Jul, 2026 04:46 PM

माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही और टी-सीरीज द्वारा पेश की जा रही 'जय हनुमान' में...
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही और टी-सीरीज द्वारा पेश की जा रही 'जय हनुमान' में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, जो दर्शकों को एक बेहद भव्य और भक्ति से सराबोर कर देने वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, तभी से 'जय हनुमान' भारतीय सिनेमा की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। पूरे भारत में ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'हनुमान' (HanuMan) से सुपरहीरो जॉनर को एक नई परिभाषा देने वाले नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का अगला सबसे बड़ा और ऐतिहासिक चैप्टर है। मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही और टी-सीरीज द्वारा पेश की जा रही इस महागाथा में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह रोल उन्हें एक बेहद शक्तिशाली और नए अवतार में पेश करेगा।
अपनी कभी न भूलने वाली परफॉर्मेंसेस और कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए पहचाने जाने वाले ऋषभ, इस दिव्य किरदार में एक अलग ही गहराई और तीव्रता लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शानदार एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें दिल से बधाई दी है। मेकर्स ने उम्मीद जताई है कि 'जय हनुमान' उनके शानदार करियर में एक और गौरवशाली मील का पत्थर साबित होगी और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और यादगार फिल्मों में से एक बनकर उभरेगी।
इस बधाई संदेश को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "नेशनल अवॉर्ड विनर परफॉर्मर @rishabshettyofficial गारू को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं❤️🔥
हम दुआ करते हैं कि #JaiHanuman आपके इस शानदार सफर में एक और गौरवशाली चैप्टर जोड़े और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बनकर सामने आए🧡🙏🏻
टीम जय हनुमान 🚩 #HappyBirthdayRishabShetty ✨"
View this post on Instagram
A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)
कलियुग के बैकड्रॉप पर सेट 'जय हनुमान' को एक बहुत ही भव्य एक्शन ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो भगवान हनुमान के अमर अस्तित्व, उनकी अटूट भक्ति और उनकी असीम शक्ति का जश्न मनाएगी। मेकर्स ने कुछ समय पहले इस दिव्य योद्धा के रूप में ऋषभ शेट्टी का एक बेहद दमदार फर्स्ट लुक शेयर किया था। वहीं, इस आइकॉनिक किरदार को पूरी सच्चाई और शिद्दत के साथ बड़े पर्दे पर जीने के लिए ऋषभ शेट्टी इस समय एक बेहद कड़े फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं।
माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन येरनेनी और वाई. रवि शंकर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही और टी-सीरीज द्वारा पेश की जाने वाली 'जय हनुमान' को डायरेक्टर प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। ऑस्कर विनर कंपोजर एम. एम. कीरावनी के म्यूजिक, एस. थिरुनावुक्कारसु की सिनेमैटोग्राफी और श्रीनागेन्द्र थंगला के प्रोडक्शन डिजाइन के साथ यह फिल्म एक बेहद शानदार टेक्निकल टीम को एक साथ लाती है, ताकि दर्शकों को इमोशनल गहराई के साथ-साथ विजुअली एक बेहद भव्य पौराणिक महागाथा देखने को मिले।