Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Sep, 2019 12:04 PM

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत तो अजमाई, लेकिन वह ज्यादा कामयाब नहीं हो सके हैं।
बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत तो अजमाई, लेकिन वह ज्यादा कामयाब नहीं हो सके हैं। ऐसी ही एक स्टार किड हैं टीना आहूजा। जी हां, सुपरस्टार और बेहतरीन कॉमेडियन एक्टर के तौर पर मशहूर गोविंदा की बेटी हैं टीना। टीना ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में आई फिल्म 'सैकेंड हैंड हसबैंड' से की थी। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। आइए, जानते हैं हाल ही में पापा के साथ स्पॉट हुई टीना की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें...
गोविंदा की उम्र 55 साल है और उनके दो बच्चे हैं। टीना और यशवर्धन आहूजा। बेटी टीना आहूजा 30 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। वहीं, बेटा यशवर्धन भी बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहा है।

हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा के घर पर पूजन के दौरान पूरा परिवार साथ नजर आया था। इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में सामने आई हैं। इन तस्वीरों के जरिए टीना लंबे समय बाद दिखाई दी हैं। वह आमतौर पर बॉलीवुड पार्टीज से नदारद ही रहती हैं।

टीना आहूजा का असली नाम नर्मदा आहूजा है।

Tina Ahuja Images
