टूटी एक और शादी: 'शरारत' की 'पैम'उर्फ सिंपल कौल लेंगी तलाक, शादी के 15 साल बाद टूटा रिश्ता तो बयां किया हाल-ए-दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Sep, 2025 11:30 AM

simple kaul separates from husband 15 years after marriage files for divorce

'शरारत' की पैम यानि एक्ट्रेस सिंपल कौल इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि पति राहुल लूंबा से तलाक ले रही हैं। सिंपल ने हाल ही पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी और बताया कि अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया है।


मुंबई:  'शरारत' की पैम यानि एक्ट्रेस  सिंपल कौल इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि  पति राहुल लूंबा सेतलाक ले रही हैं। सिंपल ने हाल ही पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी और बताया कि अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया है। 

PunjabKesari

 

सिंपल कौल ने साल 2010 में राहुल लूंबा से शादी की थी। अब 15 साल बाद वो तलाक ले रहे हैं। एक वेबपोर्टल से बातचीत में सिंपल कौल ने बताया कि उन्होंने हाल ही तलाक का फैसला लिया और आपसी सहमति से लिया है। वो दोनों काफी मैच्योर हैं। हालांकि, सिंपल कौल ने पति से तलाक की वजह तो नहीं बताई।

PunjabKesari

सिंपल कौल ने कहा- 'हम एक परिवार से भी बढ़कर हैं। मेरे दिमाग में यह बात नहीं आती कि यह सब खत्म हो गया है क्योंकि मैं इस इंसान को इतने सालों से जानती हूं। जब आप शादी करते हैं तो आपका पार्टनर, आपका परिवार, सब कुछ वैसा ही रहता है। मुझे नहीं पता लोग कैसे अलग हो जाते हैं। यह मुझे समझ नहीं आता। मैं प्यार से जीती हूं और मैं अपने जीवन में ढेर सारे प्यार, ढेर सारी खुशियों और आध्यात्मिक जागरूकता के साथ चलती हूं। मैं ऐसे ही जीती हूं।'

PunjabKesari

 साल 2023 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह और पति लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप हैं, और वह उन्हें बहुत मिस करती हैं। सिंपल कौल ने कहा था- 'वह विदेश में बहुत समय बिताते हैं। मुझे कभी-कभी उनकी याद आती है लेकिन हमारे बीच बहुत अच्छी समझ है और हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। आखिरकार, यह सब कम्पैटेबिलिटी और लाइफ में बैलेंस बनाने के बारे में है। जब वह दूर होते हैं, तो मैं अपने करियर पर भी फोकस कर पाती हूं इसलिए हम दोनों के लिए वर्क लाइफ में सही बैलेंस है और हम खुश हैं।'

PunjabKesari

सिंपल कौल ने शरारात में पैम उर्फ परमिंदर का रोल निभाया था। सिंपल कौल ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल की पहली पत्नी गुलाबो का रोल निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं।'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'शरारत' के अलावा 'जिद्दी दिल माने ना', 'यम हैं हम', 'ओए जस्सी' और 'दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स' जैसे टीवी शोज में काम किया। वह 'सीआईडी', 'सास बिना ससुराल' और 'तीन बहुरानियां' जैसे सीरियलों का भी हिस्सा रही हैं। 

सिंपल कौल बिजनेसवुमन भी हैं। फिलहाल मुंबई में उनके 6 रेस्टोरेंट्स हैं और एक बेंगलुरु में है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!