इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की रेस में Priyanka को पछाड़ आगे बढ़ीं Shraddha Kapoor, बनी दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय सेलिब्रिटी

Edited By Shivani Soni, Updated: 25 Aug, 2024 02:53 PM

shraddha beats priyanka in the race of instagram followers

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। अब श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 92 मिलियन फॉलोअर्स हो गए...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। अब श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 92 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं, जिससे वह प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ गई हैं।

 

PunjabKesari

बता दें, फिल्म स्त्री 2 की रिलीज से पहले श्रद्धा के पास करीब 90 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन फिल्म की सफलता के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले भारतीय सेलिब्रिटी में पहले नंबर पर विराट कोहली (270 मिलियन फॉलोअर्स), दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर (92 मिलियन फॉलोअर्स) और तीसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा (91.8 मिलियन फॉलोअर्स) हैं।

PunjabKesari

इस बीच फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 10 दिनों में 341.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे हैं। अब, स्त्री 2 की सफलता के बाद, श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं। उनकी अगली फिल्मों में चालबाज इन लंदन, स्त्री 3, नो एंट्री का सीक्वल, और केटीना शामिल हैं। अभी इन फिल्मों की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!