शिल्पा शेट्टी के घर बिराजे गणपति बप्पा, ढोल नगाड़ों के साथ एक्ट्रेस ने किया धूमधाम से स्वागत

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Sep, 2023 01:14 PM

shilpa shetty welcomes ganpati bappa in her house with pomp

देश में इस वक्त हर जगह गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। आम लोगों के साथ-साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घर पर गणेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर हर साल धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस साल भी गणपति बप्पा...

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इस वक्त हर जगह गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। आम लोगों के साथ-साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घर पर गणेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर हर साल धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस साल भी गणपति बप्पा एक्ट्रेस शिल्पा के घर पहुंच गए हैं। एक्ट्रेस ने धूमधाम से बप्पा का घर में स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने धूम-धड़ाके के साथ घर में गजानन का स्वागत किया। राज कुंद्रा ने जहां बप्पा को अपने हाथों से उठाया हुआ है, वहीं शिल्पा अपने हाथों से नारियल फोड़कर बप्पा का आगमन किया।

 

इस दौरान जहां शिल्पा शेट्टी ट्रेडिशनल लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं, वहीं राज हर बार की तरह मास्क और कैप से अपना चेहरा छिपाए नजर आ रहे हैं और इस बात के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'सुखी' में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म बहुत जल्द यानी 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!