शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 30M फॉलोअर्स, वीडियो शेयर कर बोलीं-इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Jul, 2023 03:57 PM

shilpa shetty completes 30 million followers on instagram

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो पहचान के लिए किसी परिचय की मोहताज नही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक्स और एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर भी हसीना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी पोस्ट्स को धड़ल्ले से लाइक...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो पहचान के लिए किसी परिचय की मोहताज नही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक्स और एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर भी हसीना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी पोस्ट्स को धड़ल्ले से लाइक करती है। अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर फैंस का आभार जताया है।


इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर शिल्पा शेट्टी फूली नहीं समा रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने अकाउंट पर एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर किया और लिखा- ''इस यात्रा को इतना यादगार बनाने के लिए, मेरी सबसे प्यारी इंस्टाफैमिली, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं चाहती हूं कि मेरे 30 मिलियन-मजबूत #इंस्टाफैम में से प्रत्येक को पता चले कि आप खास हैं... मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है 🙏♥️ आप सभी को प्यार!'


वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शॉर्ट्स पहने साइकिल चलाती नजर आ रही हैं और 30 मिलियन पूरे होने पर फैंस का आभार व्यक्त करती हैं।

 

काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी के पास इस साल रिलीज होने वाली कई रोमांचक फिल्में हैं। वह कन्नड़ फिल्म केडी और सोनल जोशी की सुखी में नजर आएंगी।  


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!