मेरी मेहनत के 4 पहिए...Mercedes GLS की मालकिन बन खुशी से झूमी Shehnaaz Gill, लग्जरी गाड़ी पर बनाया स्वास्तिक

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Apr, 2025 03:23 PM

shehnaaz gill becoming owner of mercedes gls

पंजाब की कैटरीना यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल बिग बाॅस 13 में नजर आईं थी। इस शो में आने के बाद शहनाज रातों रात स्टार बन गई थी।शहनाज गिल से होस्ट सलमान खान ने कहा था कि अगर वो खुद पर मेहनत करती हैं तो बहुत आगे तक जाएंगी। शहनाज ने ठीक वैसा ही किया।...

मुंबई: पंजाब की कैटरीना यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल बिग बाॅस 13 में नजर आईं थी। इस शो में आने के बाद शहनाज रातों रात स्टार बन गई थी।शहनाज गिल से होस्ट सलमान खान ने कहा था कि अगर वो खुद पर मेहनत करती हैं तो बहुत आगे तक जाएंगी। शहनाज ने ठीक वैसा ही किया।

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस खुद पर कड़ी मेहनत की। पहले वह फैट से फिट हुईं और अब दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही हैं। BB 13 के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखा गया। वो कई प्रोजेक्ट्स में नजर भी आने वाली हैं। इस बीच उन्होंने अपना एक सपना भी पूरा कर लिया है।

PunjabKesari

शहनाज ने हाल ही में ब्लैक कलर की Mercedes GSL खरीदी जिसकी भारत में कीमत 1.34 करोड़ रुपये से ज्यादा है। करोड़ों की Mercedes GLS की मालकिन बन शहनाज खुशी से झूम उठी है। उन्होंने शोरूम में पहले गाड़ी की विधि-विधान से पूजा की, नारियल फोड़ा, स्वास्तिक बनाया और फिर अपने घर नई चमचमाती हुई लग्जरी कार लेकर गईं।

PunjabKesari

गाड़ी लेने की खुशी शहनाज के चेहरे पर साफ दिख रही है। इन तस्वीरों के साथ शहनाज ने लिखा-'सपनों से सफर तक 🥰अब मेरी मेहनत ने चार पहिए ले लिए हैं।दिल से कहूं तो आज खुद को बहुत ही धन्य महसूस कर रही/रहा हूं! ❤️🫶🏻वाहेगुरु तेरा शुक्र है। 🙏🏻✨ #मेहनतकाफल #नईगाड़ी #शुकराना #WaheguruMeharKare 🚗💫'

PunjabKesari


वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज के पास दो फिल्में हैं एक पंजाबी और दूसरी हिंदी। हिंदी फिल्म का नाम 'फर्स्ट क्लास' है जिसमें वो वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी। पंजाबी मूवी की बात करें तो इसका नाम 'इक कुड़ी' है। इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!