दिवंगत तुनिषा शर्मा की यादों में खोए शीजान खान, तस्वीरें शेयर कर लिखा- मैं वादा करता हूं सब कुछ ठीक हो जाएगा

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Aug, 2024 01:23 PM

sheezan khan remembered tunisha sharma again shared special photos

'अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल' की मेन लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा दिसंबर, 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। उन्होंने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद शो काफी विवादों में आ गया था। इसके मेन एक्टर शीजान खान पर इस केस की आंच आई थी...

बॉलीवुड तड़का टीम. 'अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल' की मेन लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा दिसंबर, 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। उन्होंने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद शो काफी विवादों में आ गया था। इसके मेन एक्टर शीजान खान पर इस केस की आंच आई थी और उन्हें जेल की हवा खान पड़ी थी। वहीं, अब  अलीबाबा के दो साल पूरे होने पर शीजान खान ने शो से जुड़ी खूबसूरत यादों की एक सीरीज शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत को-स्टार तुनिशा शर्मा को भी याद किया है।

PunjabKesari
 
शीजान खान ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया और अपनी गर्लफ्रेंड तुनिशा शर्मा के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं आपसे वादा करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके सिर पर बैठे शैतान, लकड़बग्घे छोटे हो जाएंगे और आप बड़े हो जाएंगे। मुश्किल दिन आएंगे, लेकिन वे गुजर जाएंगे, मैं वादा करता हूं। मुश्किल समय आएगा और आप हार मान लेना चाहेंगे। कृपया ऐसा न करें। लड़ें, आगे बढ़ें, जारी रखें, क्योंकि सब कुछ ठीक हो जाएगा। मैं आपसे यह वादा करता हूं।'
  

 

बता दें, तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर, 2022 को शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनकी मां ने शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। महीनों तक जेल में रखने के बाद पुलिस ने शीजान को 5 मार्च, 2023 को रिहा कर दिया था।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!