पापा शरमन की फिल्म 'काशी' देख बेटी की आंखों में आए आंसू

Edited By Konika, Updated: 26 Oct, 2018 05:15 PM

sharman joshi daughter moved to tears watching movie kaashi

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी की फिल्म ''काशी-इन सर्च अॉफ गंगा'' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। यहां शरमन के साथ उनकी 12 साल की बेटी खयाना भी मौजूद थीं। सूत्रों के मुताबिक, जब खयाना फिल्म की स्क्रीनिंग से बाहर आईं...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी की फिल्म 'काशी-इन सर्च अॉफ गंगा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। यहां शरमन के साथ उनकी 12 साल की बेटी खयाना भी मौजूद थीं। सूत्रों के मुताबिक, जब खयाना फिल्म की स्क्रीनिंग से बाहर आईं तो वह रोने लगीं। दरअसल, खयाना ने हमेशा से ही अपने पिता को कॉमेडी सींस करते ही देखा और फिल्म काशी में शरमन ने काफी दिल दहला देने वाले सीन किए है, जिसे देख उनकी बेटी रोने लगी। अपने पिता को एेसा रोल करते खयाना ने पहली बार देखा है। 

 

PunjabKesari

 

शरमन ने बताया कि उनकी बेटी फिल्म देख काफी डर गई थी। इसलिए वह खयाना को डिनर पर लेकर गए और उसे समझाया कि ये उन्होंने सिर्फ एक फिल्म में किरदार निभाया है। बता दें कि काशी को धीरज कुमार ने डायरेक्ट किया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!