पटना पहुंचा शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर, कल राजकीय सम्मान के साथ बिहार की स्वर कोकिला का होगा अंतिम संस्कार

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Nov, 2024 12:46 PM

sharda sinha dead body reached patna cremated with state honors tomorrow

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है। 72 साल की लोक गायिका ने आज सुबह जिंदगी की अंतिम सांस ली। बेटे अंशुमन सिन्हा ने मां की मौत की पुष्टि की। शारदा सिन्हा के निधन से म्यूजिक इडस्ट्री में शोक की लहर है। सिंगर्स...

मुंबई. बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है। 72 साल की लोक गायिका ने आज सुबह जिंदगी की अंतिम सांस ली। बेटे अंशुमन सिन्हा ने मां की मौत की पुष्टि की। शारदा सिन्हा के निधन से म्यूजिक इडस्ट्री में शोक की लहर है। सिंगर्स से लेकर नेता और अभिनेता तक उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच दिवंगत सिंगर के अंतिम संस्कार को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। तो आइए जानते हैं शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा।


शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में होगा। आज सुबह 9.40 बजे की इंडिगो फ्लाइट से सिंगर के पार्थिव शरीर को पटना लाया गया। मनोज तिवारी ने बताया कि पटना में राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा। शारदा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना में रखा जाएगा। यहां परिवार और इंडस्ट्री के लोग सिंगर को आखिरी विदाई देने आएंगे। 7 नवंबर की सुबह शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत फिल्म और म्यजिक जगत से जुड़े लोगों ने शारदा के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने X अकाउंट पर दुख जताते हुए लिखा, 'सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!'


वहीं, गायिका कल्पना पटवारी ने शारदा सिन्हा को उन्हीं का छठ गीत गाकर श्रद्धांजलि दी है।  

 


बता दें, शारदा सिन्हा को 26 अक्टूबर को एम्स, दिल्ली में सिंगर को भर्ती करवाया गया था। सोमवार रात को उनकी हालत गंभीर होने की खबर आई थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और मंगलवार रात वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 


रिपोर्ट्स के अनुसार, शारदा सिन्हा पति ब्रज किशोर की मौत के बाद सदमे में थीं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। अब पति की मौत के कुछ दिनों बाद शारदा भी इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं।


बता दें, शारदा सिन्हा एक फेमस लोक गायिका और शास्त्रीय गायिका हैं।   वह मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। उनके कुछ फेमस गानों में'विवाह गीत' और 'छठ गीत' शामिल हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 1991 में पद्म श्री और 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।इतना ही नहीं, उन्होंने 'मैंने प्यार किया' के 'कहे तोसे सजना' जैसे कुछ बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने 'हम आपके हैं कौन' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों के लिए भी गाया है।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!