सत्य घटनाओं से प्रेरित है 'लव लॉटरी', 18 सितंबर को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 06 Jul, 2026 05:14 PM

love lottery will be released on the big screen on september 18

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय और हेली दरूवाला की आगामी फिल्म 'लव लॉटरी' का पहला लुक रिलीज़ कर दिया गया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय और हेली दरूवाला की आगामी फिल्म 'लव लॉटरी' का पहला लुक रिलीज़ कर दिया गया है। सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की पहली झलक ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। महज़ 49 सेकंड का यह वीडियो रहस्य, सस्पेंस और दमदार विजुअल्स से भरपूर है, जो फिल्म की रोमांचक दुनिया की झलक पेश करता है।

फिल्म कोर्टरूम ड्रामा, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर का दिलचस्प मेल है। हालांकि फर्स्ट लुक में कहानी को पूरी तरह उजागर नहीं किया गया है, लेकिन इसके किरदार और माहौल दर्शकों को फिल्म के प्रति आकर्षित करने में सफल नज़र आते हैं। वीडियो में अक्षय ओबेरॉय, हेली दरूवाला, कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे, विजयंत कोहली और अग्नि अग्यारी की झलक दिखाई देती है। वहीं अंत में संतोष शुक्ला की दमदार एंट्री कहानी के रहस्य को और गहरा बना देती है।

फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और हेली दरूवाला के साथ कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अग्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोढ़ी और अर्शदीप संधू भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

रिश्तों, कानून और रहस्य के बीच घूमती है कहानी

'लव लॉटरी' एक आधुनिक शहरी दंपति की कहानी है, जिनके रिश्ते में आई खटास धीरे-धीरे कानूनी लड़ाई का रूप ले लेती है। इसी दौरान एक मर्डर केस सामने आता है, जिसके साथ कई अप्रत्याशित खुलासे और नैतिक सवाल कहानी को लगातार नए मोड़ देते हैं। फिल्म रिश्तों में भरोसा, सामाजिक सोच, भावनात्मक शोषण और गंभीर आरोपों के मानसिक प्रभाव जैसे मुद्दों को भी संवेदनशील तरीके से सामने लाती है।

उत्तराखंड की वादियों में हुई शूटिंग

फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है। प्राकृतिक नज़ारों को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है, जिससे फिल्म का विजुअल अनुभव और भी आकर्षक बन गया है।

निर्माता और निर्देशक ने कही यह बात

फिल्म के निर्माता कुलदीप भार्गव उर्फ तुषार का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन तक सीमित फिल्म बनाना नहीं था। उनके अनुसार, 'लव लॉटरी' ऐसी कहानी है जो दर्शकों को रोमांच के साथ सोचने पर भी मजबूर करेगी। फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।

वहीं निर्देशक अरविंद पांडे के मुताबिक यह सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों, भावनाओं और सच की तलाश की कहानी है। उनका कहना है कि फिल्म में मर्डर मिस्ट्री और मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि दर्शक आखिरी दृश्य तक असली सच का अनुमान लगाते रहेंगे।

18 सितंबर को होगी रिलीज

'लव लॉटरी' का निर्माण सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता कुलदीप भार्गव (तुषार), निर्देशक अरविंद पांडे और लेखक अंकुर खत्री हैं। सिनेमैटोग्राफी नवीन वी. मिश्रा ने संभाली है, जबकि एडिटिंग प्रकाश झा ने की है। फिल्म का संगीत वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे ने तैयार किया है।

अक्षय ओबेरॉय और हेली दरूवाला अभिनीत यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 18 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!