डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे हनी सिंह के जीवन के राज, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Edited By Rahul Rana, Updated: 06 Dec, 2024 04:21 PM

secrets of honey singh s life will be revealed in the documentary

रैपर हनी सिंह की जिंदगी के अनसुने पहलू और संघर्ष को दर्शाने वाली डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह: फेमस' 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी स्ट्रगल, सफलता, और मेंटल हेल्थ से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें रिवील होंगी।

बाॅलीवुड तड़का : भारत के पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग को दर्शाता है। हनी सिंह न सिर्फ अपने गानों बल्कि अपनी कंट्रोवर्शियल लाइफ के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कभी उनके लिरिक्स पर विवाद होता है, तो कभी उनकी तलाक और डिप्रेशन की वजह से। इसके अलावा, उनके और रैपर बादशाह के बीच चल रहा झगड़ा भी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय है।

हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री जल्द आएगी नेटफ्लिक्स पर

हनी सिंह की लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं, और अब ये सब पर्दे पर देखने को मिलेगा। 'यो यो हनी सिंह: फेमस' नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की जिंदगी के कई अनफिल्टर्ड किस्से और अनसुनी कहानियां दिखाई जाएंगी। फिल्म का ऐलान पहले हो चुका था, और अब रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

रिलीज डेट का हुआ ऐलान

नेटफ्लिक्स ने 20 दिसंबर 2024 को डॉक्यूमेंट्री के रिलीज की डेट तय की है। इस फिल्म के बारे में लिखा गया है, 'वो नाम जो आप जानते हैं, वो कहानी जो आपको नहीं पता। एक ऐसे दिग्गज के विकास का गवाह बनें जिसने भारतीय संगीत का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया।' यह डॉक्यूमेंट्री मोजेज सिंह द्वारा डायरेक्ट की गई है और इसकी प्रोड्यूसर ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा हैं।

क्या होगा इस डॉक्यूमेंट्री में

इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में हनी सिंह के स्ट्रगल, राइज, डाउनफॉल, डिप्रेशन और इंडस्ट्री में वापसी की कई दिलचस्प झलकियां दिखाई जाएंगी। उनकी जिंदगी के प्यार, दर्द, परिवार, सफलता, असफलता, और मेंटल हेल्थ से लेकर फेम की कीमत तक के अनुभव रिवील होंगे। इस डॉक्यूमेंट्री से फैंस को कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं, और वे हनी सिंह के बारे में बहुत कुछ नया जान सकेंगे। अब फैंस बेसब्री से 20 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!