'हिंदुस्तान हमारे बाप का है...' 'सरदार जी 3' विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ पर अभिजीत भट्टाचार्य का तीखा वार

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Jun, 2025 11:43 AM

sardaar ji 3 controversy abhijeet bhattacharya hits at diljit dosanjh

फेमस बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। अक्सर शाहरुख खान पर अपनी भड़ास निकालने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने अब दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। उन्होंने दिलजीत के एक पुराने कॉन्सर्ट का क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट...

मुंबई:  फेमस बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। अक्सर शाहरुख खान पर अपनी भड़ास निकालने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने अब दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। उन्होंने दिलजीत के एक पुराने कॉन्सर्ट का क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।

PunjabKesari

इसमें दिलजीत कह रहे हैं, 'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है...।' इसी क्लिप में अभिजीत का भी एक वीडियो है जिसमें वो बोल रहे हैं- 'हिंदुस्तान हमारे बाप का है...।'हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट के कॉमेंट सेक्शन को ऑफ रखा है।

 

दरअसल,दिलजीत दोसांझ ने कुछ महीने पहले भारत भर में कई शहरों में दिल-लुमिनाती टूर किया था। इसी दौरान उन्होंने ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए कहा था, 'अगर खिलाफ है... तो होने दो, जान थोड़ी है। अगर खिलाफ है... होने दो, जान थोड़ी है। ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है। अगर खिलाफ है... तो होने दो, जान थोड़ी है। ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है इस मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।'

 


Abhijeet Bhattacharya का ये पोस्ट तब आया है जब दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने पर विवादों में घिरे हुए हैं। उनकी नागरिकता तक को बैन करने की मांग की गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!