यूजर बोला- इतना पढ़ने लिखने का क्या फायदा, जब पर्दे में ही रहना है, सना खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Edited By Parminder Kaur, Updated: 04 Jun, 2021 01:18 PM

sana khan trolled for wearing hijab actress gave befitting reply

एक्ट्रेस सना खान ने भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। सना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सना ने अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें एक्ट्रेस ने ''हिजाब'' पहना हुआ था।...

मुंबई. एक्ट्रेस सना खान ने भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। सना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सना ने अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें एक्ट्रेस ने 'हिजाब' पहना हुआ था। जिसे कई फैंस ने खूब पसंद किया और कई फैंस ने एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया। अब सना ने उन ट्रोल्स को जवाब दिया है। 

PunjabKesari
तस्वीर में सना 'हिजाब' पहने हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस टेबल पर बैठी हुई है और हाथ में कॉफी का गिलास पकड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। सना की ये तस्वीर उनके पति अनस सैयद ने क्लिक की है। तस्वीर शेयर करते हुए सना ने लिखा- 'सुनो...! लोगों से डरते क्‍यूं हो? क्‍या तुमने ये आयत नहीं पढ़ी। 'अल्‍लाह जिसे चाहे इज्‍जत देता है और अल्‍लाह जिसे चाहे जिल्‍लत देता है। कभी इज्‍जतों में जिल्‍लत छुपी होती है और कभी जिल्‍लतों में इज्‍जत। सोचना और समझना हमें है कि हम कौन से रास्‍ते पे हैं और असल माने में हम किस चीज के हकदार बन रहे हैं।' कई फैंस ने सना की इस तस्वीर को खूब प्यार दिया और कई फैंस ने उन्हें ट्रोल किया।

PunjabKesari

एक यूजर ने हिजाब का मजाक उड़ाते हुए कहा- इतना पढ़ाई लिखाई कष्‍ट करके क्‍या फायदा वही तो सेम सब के जैसा पर्दे के अंदर रहना।'

PunjabKesari

सना ने इसका जवाब देते हुए कहा- 'मेरे भाई जब पर्दे में रह के मैं अपना बिजनस कर सकती हूं, मेरे पास शानदान ससुराल वाले हैं और पति है तो और मुझे क्‍या चाहिए। सबसे जरूरी, अल्‍लाह मेरी हर तरह से रक्षा कर रहे हैं अल्हामदुल्लाह। और मैंने अपनी पढ़ाई भी पूरी कर ली है। तो क्‍या यह विन-विन सिचुएशन नहीं है??'

PunjabKesari
बता दें सना ने नवंबर 2020 में चुपचाप मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस ने शादी की वीडियो और तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस पति अनस के साथ भी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!