तेरे नाम फिल्म सलमान खान की ब्लॉकबस्टर के सीक्वल की तैयारी शुरू

Edited By Pawan Insha, Updated: 23 Apr, 2019 07:55 PM

salman khan movie tere naam part 2 ready

बॉलीवुड में 2003 में सलमान खान की फिल्म तेरे नाम (Film Tere Naam) ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। तेरे नाम मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। तेरे नाम पिक्चर में सुपरस्टार सलमान खान मुख्य किरदार में थे। फिल्मकार सतीश कौशिक का कहना है कि...

मुंबईः बॉलीवुड में 2003 में सलमान खान की फिल्म तेरे नाम (Film Tere Naam) ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। तेरे नाम मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। तेरे नाम पिक्चर में सुपरस्टार सलमान खान मुख्य किरदार में थे। फिल्मकार सतीश कौशिक का कहना है कि उन्होंने 2003 के अपने ब्लॉकबस्टर तेरे नाम हिंदी मूवी के सीक्वल की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। सतीश कौशिक ने कहा, ‘‘हमारी स्क्रिप्ट तैयार है। वैसे मैं तेरे नाम हिंदी मूवी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं कह सकता हूं कि यह एक गैंगस्टर की प्रेम कथा है। हमने अभी तक कलाकारों के बारे में नहीं सोचा है, जबकि हमने हाल ही में स्क्रिप्ट पूरी की है। मेरे अगले प्रोडक्शन ‘कागज' पर काम खत्म हो जाने के बाद हम तेरे नाम हिंदी फिल्म पर काम शुरू करेंगे।'' 

तेरे नाम मूवी को लेकर सतीश कौशिक ने कही ये बात 

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान खान के साथ इस स्क्रिप्ट पर चर्चा की है तो उन्होंने सलमान से संपर्क करने से इनकार किया। तेरे नाम फिल्म सलमान खान की यादगार अभिनय में से एक है। 2000 के शुरुआती समय में बॉक्स ऑफिस पर उनकी कई फिल्में लुढ़क गई थीं और तेरे नाम पिक्चर (Tere Naam Picture) ने उनके करियर को आगे बढ़ाया था, जिसकी उन्हें बहुत जरूरत थी। इस फिल्म ने चारों तरफ सलमान का नाम को चार चांद लगा दिए थे। जिसके बाद सलमान खान को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म मिली। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!