पहली बार बेटी दित्या संग पब्लिकली स्पाॅट हुईं 'कहानी कहानी घर घर की' फेम साक्षी तंवर,इंटरनेट पर वायरल हुई मां-बेटी की खूबसूरत तस्वीरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Sep, 2022 01:12 PM

sakshi tanwar first public appearance with daughter dityaa tanwar

'कहानी कहानी घर घर की' फेम पार्वती यानि एक्ट्रेस साक्षी तंवर इस समय मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। साक्षी तंवर ने साल 2018 में एक प्यारी सी बेटी को गोद लिया था। उन्होंने अपनी लाडली का नाम दित्या तंवर रखा है। बाकी स्टार्स की तरह साक्षी तंवर ने कभी...

मुंबई: 'कहानी कहानी घर घर की' फेम पार्वती यानि एक्ट्रेस साक्षी तंवर इस समय मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। साक्षी तंवर ने साल 2018 में एक प्यारी सी बेटी को गोद लिया था। उन्होंने अपनी लाडली का नाम दित्या तंवर रखा है। बाकी स्टार्स की तरह साक्षी तंवर ने कभी भी अपनी बेटी को लाइमलाइट में नहीं रखा। उन्होंने ना तो कभी बेटी की कोई तस्वीर शेयर की और ना ही कभी उसके साथ पब्लिकली अपीयरेंस दी।

PunjabKesari

वहीं अब पहली बार साक्षी तंवर की बेटी की तस्वीरें सामने आईं हैं। साक्षी ने बेटी दित्या के साथ पहली पब्लिक अपीयरेंस दी है। दरअसल, साक्षी बेटी संग बीते दिन गणपति सेलिब्रेशन के लिए प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर पहुंची थी।

PunjabKesari

इस दौरान मीडिया ने साक्षी और उनकी बेटी को कैमरों में कैप्चर किया। लुक की बात करें तो साक्षी रेड कुर्ती और ब्लैक जैगिंग में खूबसूरत दिखीं। ओपन हेयर और माथे पर लगी बिंदी एक्ट्रेस के लुक को कंप्लीट कर रही है। वहीं साक्षी की बेटी येलो सूट में क्यूट लगी। इस दौरान दित्या ने मां साक्षी का हाथ थाम रखा था।

PunjabKesari

गौरतलब है कि साक्षी तंवर 49 की हैं और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। साक्षी तंवर ने 45 की उम्र में साल 2018 में दशहरा के दिन दित्या को गोद लिया था। साल 2018 में दशहरा के दिन दित्या को गोद लिया था।

PunjabKesari

दित्या उस समय 9 महीने की थी। साक्षी तंवर के मां बनने की जानकारी उनके भाई ने दी थी। साक्षी तंवर के मां बनने की जानकारी उनके भाई ने दी थी। इस खबर से सोशल मीडिया पर तहलका ही मच गया था। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो साक्षी तंवर ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में हर तरह के किरदार को निभाए हैं। लेकिन उन्हें एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कहानी घर-घर की' के लिए आज भी याद किया जाता है। इसमें उन्होंने पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाया था जो अपने परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहती है। इसके अलावा उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में भी काम किया। इस शो में उन्होंने प्रिया कपूर का किरदार निभाया था। इसके अलावा साक्षी कई फिल्मों में भी नजर आई हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!