भाभी को दुल्हनिया बनाएंगे साउथ सुपरस्टार साई किरण, 46 की उम्र में करेंगे दूसरी शादी

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Nov, 2024 11:28 AM

sai kiran getting married to onscreen bhabhi actress sravanthi

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य दूसरी बार घोड़ी चढ़ने वाले हैं। मगर अब एक और फेमस एक्टर की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। ये एक्टर और कोआ नहीं बल्कि तेलुगु और मलयालम फिल्मों और टीवी शोज में नजर आने वाले एक्टर साई किरण हैं। 46 की उम्र में दुल्हा बनने जा...

मुंबई: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य दूसरी बार घोड़ी चढ़ने वाले हैं।  मगर अब एक और फेमस एक्टर की शादी की खबरें सामने आ रही हैं।  ये एक्टर और कोआ नहीं बल्कि तेलुगु और मलयालम फिल्मों और टीवी शोज में नजर आने वाले एक्टर साई किरण हैं। 46 की उम्र में दुल्हा बनने जा रहे साई किरण की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

PunjabKesari

उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें भी कुछ दिनों पहले पोस्ट की थी। साई किरण जिससे दूसरी शादी करने जा रहे हैं, वो उनकी ऑनस्क्रीन भाभी रह चुकी हैं। साई की मंगेतर भी एक एक्ट्रेस हैं और उनका नाम एक्ट्रेस स्रवंती है। दरअसल, टीवी सीरियल 'कोयीलम्म' में स्रवंती ने साई किरण की भाभी का रोल निभाया था। शो के दौरान साथ काम करते-करते दोनों में प्यार हो गया और अब दोनों एक-दूसरे के हमसफर बनने जा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Actress Sravanthi (@sravanthi.official)

एक्टर साई किरण ने साल 2010 में पहली शादी की थी, उनकी पूर्व पत्नी का नाम वैष्णवी है जिनसे उनकी एक बेटी भी है। मगर कुछ समय बाद एक्टर और वैष्णवी के बीच अनबन शुरू हो गई। इसका नतीजा यह रहा कि दोनों का तलाक हो गया।

साई के फिल्मी करियर में 'प्रेमिंचु' जैसी कई बेहतरीन फिल्में एक्टर ने इंडस्ट्री को दी है, लेकिन कुछ समय बाद ही उनके करियर का ग्राफ गिरने लगा था। उसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख कर लिया। टेलीविजन की दुनिया में भी साई ने खूब नाम कमाया। लंबे समय तक वो टीवी पर राज करते रहे।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!