रुबीना दिलैक की बहन और पिता का हुआ एक्सीडेंट, शिमला जाते वक्त गाड़ी ने मारी टक्कर

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Aug, 2025 04:19 PM

rubina dilaik s sister and father met with an accident

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की छोटी बहन और यूट्यूबर ज्योतिका दिलैक भी उन्हीं की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने व्लॉग के जरिए खुद की लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस को देती रहती हैं। अब हाल ही में ज्योतिका ने खुलासा किया कि शिमला जाते वक्त...

मुंबई. एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की छोटी बहन और यूट्यूबर ज्योतिका दिलैक भी उन्हीं की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने व्लॉग के जरिए खुद की लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस को देती रहती हैं। अब हाल ही में ज्योतिका ने खुलासा किया कि शिमला जाते वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान उनके साथ उनके पति रजत और पिता भी साथ थे, जो हादसे का शिकार हो गए। गनीमत रही कि उन्हें इस हादसे में चोट नहीं आई और वो बिलकुल ठीक हैं।

 PunjabKesari


ज्योतिका दिलैक ने अपने व्लॉग में बताया कि वो अपने पति रजत और पापा के साथ चंडीगढ़ से शिमला जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी को पीछे से एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वो सभी बहुत डर गए। उनकी गाड़ी में बहुत बड़ा डेंट आ गया। कार की डिक्की खुल भी नहीं पा रही है। एक्सीडेंट जहां हुआ उस रास्ते पर काम चल रहा था और कीचड़ भी बहुत था। रुबीना की बहन और पापा बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें कोई चोट नहीं लगी। 

 

 

दूसरी तरफ एक्ट्रेस रुबीना दिलैक तो उन्हें अस्तित्व के एहसास, जीनी और जूजू, बिग बॉस, लाफ्टर शेफ जैसे शोज में देखा गया है। इन दिनों वो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। इस शो में वो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ गई हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!