'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर घायल हुए रोहित पुरोहित, आंख के पास लगी चोट

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Nov, 2024 03:18 PM

rohit purohit got injured on the set of  yeh rishta kya kehlata hai

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान पोद्दार की भूमिका निभाने   वाले एक्टर रोहित पुरोहित के साथ हाल में सेट पर एक हादसा हो गया है। हालांकि, एक्टर ज्यादा चोटिल होने से बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन उनकी आंख के करीब चोट आ गई है। अपने साथ हुई इस...

मुंबई. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान पोद्दार की भूमिका निभाने   वाले एक्टर रोहित पुरोहित के साथ हाल में सेट पर एक हादसा हो गया है। हालांकि, एक्टर ज्यादा चोटिल होने से बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन उनकी आंख के करीब चोट आ गई है। अपने साथ हुई इस दुर्घटना की जानकारी रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है।
 
रोहित पुरोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने चेहरे की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी आंख के पास चोट लगी दिखाई दे रही है। एक्टर के आईब्रे पर चोट आई है, जिस पर वो दवा लगाते दिख रहे हैं। सौभाग्य से उनकी आंख पर चोटिल होने से बाल-बाल बच गई।

PunjabKesari


इस फोटो को शेयर करते हुए रोहित पुरोहित ने लिखा, 'आंख बच गई, बस।'


बता दें, रोहित पुरोहित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में समृद्धि शुक्ला के साथ अभिनय करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले वो चंद्रगुप्त मौर्य, अर्जुन, रजिया सुल्तान, धड़कन जिंदगी की, उडारियां और कई फेमस शोज का हिस्सा रह चुके हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!