होली पर यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Rj Mahvash ने फैंस से रखी खास फरमाइश, चहल से जुड़े कमेंट्स की आई बाढ़

Edited By Mehak, Updated: 15 Mar, 2025 01:36 PM

rj mahvash made a special request to the fans

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के समय से ही आरजे महविश सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बड़े मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं, और महविश को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ देखा गया था। तभी से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की...

बाॅलीवुड तड़का : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के समय से ही आरजे महविश सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बड़े मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं, और महविश को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ देखा गया था। तभी से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। अब एक बार फिर महविश चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें हैं।

आरजे महविश ने शेयर की खूबसूरत होली तस्वीरें

होली के रंग अब भी लोगों के चेहरे पर जमे हुए हैं, और हर कोई अपनी फेस्टिव तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इस कड़ी में आरजे महविश ने भी अपनी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है, और उनके हाथ पर स्काई ब्लू रंग लगा हुआ है। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास डिमांड भी रखी। अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'कैसी गई होली सबकी? सब अपनी फोटो भेजो, देखूं कैसे लग रहे थे?'

PunjabKesari

'रंग बदलने वालों को भी हैप्पी होली' – आरजे महविश का मजेदार कैप्शन

महविश ने अपनी दूसरी पोस्ट में होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अलग-अलग पोज़ में नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हर दिन रंग बदलने वालों को भी हैप्पी होली।' उनका यह मजेदार कैप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इस पर खूब रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

महविश की पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, 'यूजी कहां हैं?', वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आप यूजी से शादी कर लो।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'चहल के साथ होली नहीं खेली?' कई लोगों ने महविश को युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड तक कह दिया।

महविश और चहल के रिलेशन की अफवाहें

गौरतलब है कि आरजे महविश और युजवेंद्र चहल के रिलेशनशिप की खबरें पहले भी उड़ी थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जब पहले भी इस तरह की चर्चाएं हुई थीं, तब महविश ने अफवाहों को सिरे से नकार दिया था।

अब महविश की होली पोस्ट के बाद फैंस दोबारा कयास लगाने लगे हैं कि आखिर इन दोनों के बीच सच में कुछ है या नहीं। हालांकि, फिलहाल महविश अपनी होली सेलिब्रेशन को खुलकर एंजॉय कर रही हैं और फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।


                                 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!