'दम घुट रहा है बताने में..पत्नी की मौत से सदमे में आरजे आशीष शर्मा, क्लासमेट का दावा- उन्ही की वजह से रुचि ने की आत्महत्या

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Apr, 2025 11:59 AM

rj ashish sharma in shock after wife ruchi sharma demise

रेडियो जॉकी रह चुके और फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशीष शर्मा इन दिनों गहरे सदमे में हैं। 7 अप्रैल, 2025 को उनकी पत्नी रुचि शर्मा का निधन हो गया। यह बैड न्यूज आशीष ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट के ज़रिए दी और अपने दिल का दर्द भी बयां किया। आरजे के...

मुंबई. रेडियो जॉकी रह चुके और फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशीष शर्मा इन दिनों गहरे सदमे में हैं। 7 अप्रैल, 2025 को उनकी पत्नी रुचि शर्मा का निधन हो गया। यह बैड न्यूज आशीष ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट के ज़रिए दी और अपने दिल का दर्द भी बयां किया। आरजे के इस पोस्ट को खूब पढ़ा जा रहा है और फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें गम से उबरने का हौंसला भी देते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

आशीष शर्मा ने 22 अप्रैल, 2025 को अपनी दिवंगत पत्नी रुचि शर्मा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा: "हम 2004 में बैंगलोर में मिले थे। 18 साल के कॉलेज के बच्चे। डेटिंग के दौरान काफी ईमानदार थे। नौ साल की डेटिंग के बाद शादी और फिर एक बेहद खूबसूरत बच्चा। 21 साल का रिश्ता किसी रोलर कोस्टर की सवारी से कम नहीं था, हर तरह की भावना का मिश्रण, लेकिन मैंने कभी इस भयानक दिन के बारे में नहीं सोचा था। मैंने अपनी पत्नी को एक दुखद घटना में खो दिया।"
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashish Sharma (@rjashishsharma)


आशीष ने आगे लिखा कि वह किस तरह बेहद दुखी हैं और अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि यह पूरा प्रकरण एक बुरा सपना बन जाए, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने नोट के अंत में लिखा: "दम घुट रहा है ये बताने में, वो अब नहीं रहीं। यकीन नहीं होता, यकीन नहीं करना चाहता। काश बोल सकता, ये बस एक बुरा सपना है, लेकिन ऐसा नहीं है। हाथ जोड़कर, मैं सभी से उनके लिए प्रार्थना करने और उन्हें आशीर्वाद देने का अनुरोध करता हूं। उम्मीद है, वो खुश और स्वस्थ होंगी, मुस्कुरा रही होंगी और हमेशा चमक रही होंगी। हमेशा हमारे दिलों में। RIP रुचि।"

आरजे आशीष के क्लासमेट ने बताया सच
जहां आशीष के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सहानुभूति बटोरी, वहीं एक पुराने सहपाठी की टिप्पणी ने सबको चौंका दिया। उस व्यक्ति ने बताया कि आशीष ने अपने शोक संदेश में कई अहम सच्चाइयों को छुपा लिया था। उसके मुताबिक, आशीष और रुचि का रिश्ता टूटने की कगार पर था और दोनों एक तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे थे।

PunjabKesari

सहपाठी ने यह भी खुलासा किया कि रुचि पिछले कुछ समय से अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ अलग रह रही थीं और गहरे भावनात्मक तनाव से जूझ रही थीं। उसने दावा किया कि इसी तनाव और मानसिक दबाव के चलते रुचि ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया।


उन्होंने बताया- "आधा सच कभी-कभी पूरे झूठ से ज़्यादा खतरनाक हो सकता है। आपने अपने शोक संदेश में उन सच्चाइयों को नजरअंदाज किया – टूटा हुआ रिश्ता, रुचि की मानसिक स्थिति, उनका अलग रहना और तलाक की प्रक्रिया। इन सबका ज़िक्र करना ज़रूरी था, ताकि आप रुचि, अपने फॉलोअर्स और खुद के साथ ईमानदार रह सकें।"

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!