Edited By suman prajapati, Updated: 04 Sep, 2025 11:48 AM

4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने अभिनय, मुस्कान और बिंदास अंदाज से लोगों का दिल जीता। एक्टर की जयंती पर उनके फैंस और करीबी उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए। वहीं, इस मौके पर ऋषि की पत्नी और...
मुंबई. 4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने अभिनय, मुस्कान और बिंदास अंदाज से लोगों का दिल जीता। एक्टर की जयंती पर उनके फैंस और करीबी उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।। वहीं, इस मौके पर ऋषि की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर ने उन्हें एक बेहद भावुक अंदाज में याद किया।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत पति ऋषि कपूर के एक पुराने वीडियो की क्लिप शेयर की, जो उनके फेमस लाइव शो "खुल्लम-खुल्ला विद ऋषि कपूर" का हिस्सा है। इस वीडियो में ऋषि कपूर का हंसमुख और चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है, जिसे देखकर कोई भी मुस्कुरा उठे।
वीडियो में न सिर्फ ऋषि कपूर की दमदार शख्सियत नजर आती है, बल्कि उनके बेटे रणबीर कपूर से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार भी उनके व्यक्तित्व की तारीफ करते दिखते हैं। नीतू कपूर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे... जन्मदिन मुबारक हो।"

इस पोस्ट पर ऋषि और नीतू के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने ढेर सारा प्यार लुटाया।
4 सितंबर 1952 को मुंबई में जन्में प्रसिद्ध एक्टर और निर्देशक राज कपूर के बेटे व एक्टर ऋषि कपूर महज 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने अपने लंबे करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 30 अप्रैल 2020 को एक्टर ने मुंबई के एक अस्पताल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से दो साल तक जूझते रहे। उनके निधन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बॉलीवुड और उनके लाखों चाहने वालों को गहरा सदमा लगा था।