'राहा' नाम से जानी जाएगी कपूर खानदान की प्रिंसेस, शुरू हुआ रणवीर-दीपिका के नए घर का काम..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Nov, 2022 07:29 AM

read 10 big news of entertainment world

बी-टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लगभग 17 दिन बाद अपनी लाडली की झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रिसेंस का नाम भी बताया है। आलिया ने अपनी बिटिया का नाम "राहा रखा है। वहीं, दिग्गज फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल का...

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लगभग 17 दिन बाद अपनी लाडली की झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रिसेंस का नाम भी बताया है। आलिया ने अपनी बिटिया का नाम "राहा रखा है। वहीं, दिग्गज फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। एक तरफ कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में मुंबई में एक नया फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत सबको हैरान कर रही है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरें सुर्खियों में रहीं, तो आप भी डाले एक नजर...
 

 

Happy Family: 'राहा' नाम से जानी जाएगी कपूर खानदान की प्रिंसेस

 

 

बाॅलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना कपल के घर नन्हीं लक्ष्मी जो आई है। आलिया ने इसी महीने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। नन्हीं प्रिसेंस के आने से कपूर और भट्ट परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। वहीं फैंस भी अपने फेवरेट कपल की बेटी की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। कपल ने लगभग 17 दिन बाद उसकी लाडली की झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रिसेंस का नाम भी बताया है।आलिया ने 24 नवंबर को एक प्यारी सी फैमिली तस्वीर शेयर की। तस्वीर में रणबीर अपनी प्रिसेंस को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। वह प्यार से उसके सिर पर अपना हाथ फेर रहे हैं। वहीं आलिया रणबीर की गोद में सुकून से सोई बेटी को प्यार से निहार रही हैं। आलिया ने लिखा- "राहा नाम (उसकी बुद्धिमान और अद्भुत दादी द्वारा चुना गया) के बहुत सारे सुंदर अर्थ हैं। 

 


ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर भड़के अक्षय कुमार, बोले-'सेना के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए, वो हैं तो हम हैं'    

 

बाॅलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने एक ट्वीट के चलते सुर्खियों में हैं। अपने इस ट्वीट में उन्होंने गलवान घाटी संघर्ष को लेकर भारतीय सेना का मजाक उड़ाया है। भले ही ऋचा ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया लेकिन इस पर हंगामा बढ़ता जा रहा है। अब  बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने उनके ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है। अक्षय कुमार ऋचा चड्ढा के वायरल हुए ट्वीट का स्क्रीनशाॅट शेयर करते हुए लिखा-'यह देखकर दुख हुआ। हमें कोई भी चीज हमारी भारतीय सेना के प्रति अकृतज्ञ (एहसान फरामोश) नहीं बना सकता। वो है तो आज हम हैं।'

 


आज की पार्टी मेरी तरफ से..बर्थडे पर खानदान संग सलीम खान की लंच डेट

 

मनोरंजन जगत में सलीम खान की पहचान सिर्फ सलमान खान के पिता के रूप में नहीं है बल्कि वह एक मशहूर स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं।बॉलीवुड में कई कलाकारों को स्टार बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। 24 नवंबर को सलीम खान ने  अपना 87वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।  सलीम खान के बर्थडे को उनके बच्चों ने खास अंदाज में सेलिब्रेट करके यादगार बनाया। सलीम खान के सभी बच्चे उनके काफी करीब हैं। अपने पापा के बर्थडे पर अब अरबाज खान ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है और अपना ढेर सारा प्यार उनपर लुटाया है। इसके साथ ही सलीम खान ने इस खास दिन पर पूरी फैमिली के साथ लंच एंजाॅय किया।

 

 


BB 16: 'खुद की बेटी संभलती नहीं तो दूसरों की बेटी पर उंगली मत उठाओ' सुम्बुल के पापा की बातें सुन बौखलाईं टीना

 

'बिग बाॅस 16' में इस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पूरे शो का फोकस सुंबुल, शालीन और टीना पर है। वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान ने सुंबुल को शालीन से ऑब्सेड बताया था। इसके बाद सुंबुल के पिता ने अपनी बेटी से बात की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने  टीना और शालीन को खरी-खोटी सुनाई थी और गालियां भी दी थीं। अब सुंबुल के पिता को लेकर एक बार बिग बॉस के घर में बवाल मच गया है। दरअसल, 24 नवंबर के एपिसोड में  बिग बॉस ने आग में घी का काम कर दिया है। बिग बॉस घरवालों को वो सारी बातें सुनाते हैं कि सुम्बुल के पापा ने क्या-क्या कहा, जिसमें उन्होंने टीना के मुंह पर लात मारने की बात भी की। साफ है कि कल वाले हंगामे से बिग बॉस का मन नहीं भरा था और आज के लिए नया मुद्दा वह घर वालों के बीच छोड़ना चाहते थे और उन्होंने यही किया भी।  बस फिर क्या था इस फुटेज को देखने के बाद घर में एक बार फिर से हंगामा मच गया। 

 

 


'भलाई का जमाना नहीं..लड़खड़ाकर गिरने लगी थीं दीपिका कक्कड़, शख्स ने बढ़ाया मदद को हाथ तो मैडम ने उसी को दिखा दीं आंखें!

 

भलाई का जमाना नहीं रहा लाइन इन दिनों टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर एकदम फिट बैठ रही हैं क्योंकि उन्होंने काम ही कुछ ऐसा किया है। दरअसल, दीपिका हाल ही में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड्स में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ब्लैक सूट में खूबसूरत दिख रही थीं। जब दीपिका इवेंट से वापस लौटने लगीं तो उनके साथ ये हादसा हो गया। उनके पैर लड़खड़ा गए और वो बस गिरने ही वाली थीं। एक्ट्रेस को गिरता देख उनके पास खड़े शख्स ने उन्हें पकड़ लिया और गिरने से बचा लिया। उस शख्स को थैंक्यू कहने की बजाए दीपिका उसे आंख दिखाने लगीं।

 

शुरू हुआ रणवीर-दीपिका के 119 करोड़ के घर का काम 

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के सबसे पाॅपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी स्पेशल बॉन्डिंग से कई कपल्स को इंस्पायर करते हैं। कपल ने हाल ही में पनी चौथी सालगिरह मनाई। वहीं अब कपल एक बार फिर अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में है। जी हां, रणवीर और दीपिका ने हाल ही में मुंबई में एक नया फ्लैट खरीदा है। यह अपार्टमेंट अभी रहने के लिए तैयार नहीं है। हाल ही में रणवीर और दीपिका के नए अपार्टमेंट का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अभी काम चल रहा है। इस वीडियो में हम एक ऊंची सी बिल्डिंग देख सकते हैं और इसके गेट के बाहर एक एलईडी लगा हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि यह फ्लैट अंदर से बनने के बाद कैसा दिखेंगे। बता दें कि इस बिल्डिंग को 'नागपाल डेवलपर्स' द्वारा बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कपल ने यह अपार्टमेंट 119 करोड़ में खरीदा है जिसमें कुल 11,266 वर्ग फुट का कार्पेट एरिया और 1,300 वर्ग फुट की छत है।

 

 

घर के अंदर अर्चना और सौंदर्या का #MeToo एक्ट, इशारों-इशारों में साजिद खान पर कसा तंज

 

'बिग बाॅस 16' में अर्चना गौतम ने खूब तहलका मचा रखा है। हर दिन इनका एक नया रूप देखने को मिलता है। कभी ये बहुत हंसाती हैं तो कभी घरवालों के नाक में दम कर देती हैं और कई बार तो दर्शकों को भी इरिटेट कर जाती हैं  लेकिन इन सबके बावजूद भी लोग इनको ही देखना चाहते हैं। वैसे तो शो में उनकी हर किसी के साथ झगड़े हुए लेकिन उनकी प्रियंका चौधरी, अंकित गुप्ता और सौंदर्या शर्मा के साथ खूब जमती हैं। अक्सर इन सबको मस्ती करते देखा जाता है। हाल ही में अर्चना और सौंदर्या का एक वीडियो सामने आया है। जहां दोनों एक एक्ट करती दिख रही हैं। ये एक्ट #MeToo की तरफ इशारा कर रहा है। अब ये तो हर कोई जानता है कि शो के एक कंटेस्टेंट साजिद खान पर #MeToo  के कई आरोप लगे हैं। ऐसे में ये दोनों हसीनाएं इस एक्ट के चलते कहीं ना कहीं साजिद खान पर तंज कस रही है। इस वीडियो में सौंदर्या एक बेरोजगार लड़की के रोल में हैं। वहीं अर्चना एक कंपनी की मालिक बनी हैं।दोनों आपस में मजे लेते हुए एक सीन की एक्टिंग कर रही हैं। जहां बॉस लड़की को अपना शिकार बनाना चाहता है। 

 

Pics: माथे पर चंदन और गले में हार..'दृश्यम 2' हिट होते ही अजय देवगन ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

 

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म  'दृश्यम 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं।साल खत्म होने से पहले अजय ने मूवी लवर्स को बड़ी ट्रीट दी। 'दृश्यम 2' के हिट होते ही अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वे वाराणसी पहुंचे।वाराणसी पहुंचने पर पहले अजय देवगन चेत सिंह घाट पर शूटिंग स्पॉट पर गए.।शाम होने के पहले अजय देवगन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। गंगा की लहरों पर सवार होकर नाव से अजय गंगा घाट किनारे बने काशी विश्वनाथ के गंगद्वार गए और सीढ़ियों से होते हुए मंदिर चौक और मंदिर परिसर होते हुए बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन विधिवत किया। 

 

'शतरंज के खिलाड़ी' फेम प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल का निधन
 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह गंभीर से बीमार थे और एक महीने से अधिक समय से नई दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मौत और जिंदगी की लंबी जंग के बाद वह आज इस दुनिया से चल बसे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।


अफेयर के आरोपों के बीच रयूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहित सेठिया संग डिनर डेट पर निकलीं निशा रावल

बॉलीवुड तड़का टीम. कभी अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए मशहूर टीवी कपल करण मेहरा और निशा रावल के रिश्ते में अब दरार आ चुकी है। निशा रावल ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे तो वहीं करण मेहरा ने पलटवार करते हुए एक्ट्रेस पर एक्स्ट्रा मैरिटल के आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने करण के आरोपों को झूठा बताया था। इसी बीच हाल ही में निशा रावल का रयूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहित सेठिया संग आउटिंग का एक वीडियो लीक हुआ है। रोहित सेठिया वहीं शख्स हैं जिनके साथ करण मेहरा ने निशा के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात कही थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!