रणवीर शौरी के पिता केडी शौरी का निधन, 35 दिनों से नहीं आया राजू श्रीवास्तव को होश, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Sep, 2022 01:06 AM

read 10 big news from the entertainment world

एक्टर रणवीर शौरी इस वक्त काफी सदमे में हैं। एक्टर के पिता और फिल्म निर्माता केडी शौरी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं पिछले 35 दिनों से अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन राजू...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर शौरी इस वक्त काफी सदमे में हैं। एक्टर के पिता और फिल्म निर्माता केडी शौरी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं पिछले 35 दिनों से अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अभी भी होश नहीं आया है। खबर है कि अब उन्हें दिल्ली एम्स से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। तो एक तरफ सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडिस को लेकर आए दिन चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिसे सुन लोग काफी हैरान हो रहे हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रही, तो आप भी डालें एक नजर...

 

 

जैकलीन के सपनों के राजकुमार बन चुके थे सुकेश चंद्रशेखर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से बीते दिनों  EOW के ठग सुकेश चंद्रशेखर के रुपये के संबंध में पूछताछ की गई थी। 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को जैकलीन को ईओडब्ल्यू ने 8 घंटे से ज्यादा समय तक ग्रिल किया था। हालांक, यह पता चला कि जैकलीन से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं। अब सूत्र बताते हैं कि जैकलीन सुकेश से शादी करने की भी प्लानिंग कर रही थीं और उन्होंने सोचा कि 'वह उनके सपनों का राजकुमार है'।

 

PM मोदी के बर्थडे पर कंगना का पोस्ट

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बर्थडे है। 17 सितंबर को पीएम मोदी अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश और विदेश से प्रशंसकों की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। वहीं ऐसे में एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने फेवरेट प्रधानमंत्री को बर्थडे विश करने में कैसे पीछे रह सकती हैं। एक्ट्रेस ने एक कार्यक्रम से पीएम के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और साथ ही लंबा चौड़ा बर्थडे नोट भी लिखा। कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

रोजर फेडरर के सन्यास पर हंसल मेहता ने शेयर कर दी अरबाज की तस्वीर,हुए ट्रोल 

फेमस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने 15 सितंबर को संन्यास की घोषणा कर सभी को चौका दिया। उनकी रिटायरमेंट की खबर सुन उनके फैंस और बॉलीवुड स्टार्स काफी उदास हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। इसी बीच डायरेक्टर हंसल मेहता ने टेनिस चैंपियन के संन्यास पर ट्वीट किया, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। उनका यह ट्वीट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

 

 

रणवीर शौरी के पिता केडी का 92 की उम्र में निधन

 

एक्टर रणवीर शौरी पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता और फिल्म निर्माता केडी शौरी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी रणवीर ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री से स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

 

 

इस जगह बैन हुई अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड 

9 सितंबर को रिलीज हुआ एक्टर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' के ट्रेलर का लगातार विरोध हो रहा है।  इसके एक सीन के विरोध में बीते दिनों लोगों ने अजय, सिद्धार्थ और फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं अब खबर है कि थैंक गॉड को कुवैत में बैन कर दिया गया है।

 

200 करोड़ का वसूली केस: दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को दी क्वीन चिट! 

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के घोटाले मामले में बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही फंसी हुईं हैं। बीते दो दिनों के भीतर इन हसीनाओं की दिल्ली पुलिस के सामने परेड हुई। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ठगी के इस मामले में केवल यही दो बड़े चेहरे हैं या अभी भी कुछ चेहरों से पर्दा हटना बाकी है। इसी बीच खबर आ रही है कि नोरा फतेही को ईओडब्ल्यू से क्लीन चिट मिल गई है। गुरुवार (15 सितंबर) को दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने 6 घंटे पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद नोरा की टीम ने एक बयान जारी कर कहा कि एक्ट्रेस को  ईओडब्ल्यू ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी है। एक्ट्रेस की टीम ने बताया-'नोरा आधारहीन हैं और वो इस मामले की जांच में मदद कर रही हैं।'

 

Unseen Picture: चर्चा में हैं मालती मैरी संग निकयंका की तस्वीर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा सेलेब्स में से एक हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह अक्सर अपनी लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग मस्ती करते की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैसे तो प्रियंका ने अब मालती मैरी के साथ कई तस्वीरें शेयर की लेकिन अभी तक उसका चेहरा नहीं दिखाया है। अब प्रियंका की पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अनदेखी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में मालती मैरी के चेहरे को दिल वाली इमोजी से ढक रखा है। जोनस फैमिली की इस तस्वीर को कपल के दोस्त तमन्ना दत्त ने जीजू निक को बर्थडे विश करते हुए शेयर की है। 

 


35 दिनों से नहीं आया राजू श्रीवास्तव को होश, अब एम्स से मुंबई किया जाएगा शिफ्ट! 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल्ल के एम्स में भर्ती हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया। अगस्त महीने की शुरुआत में  राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। तब से राजू वेंटिलेटर पर हैं। बीच में उन्हें इससे हटाकर देखा गया था, लेकिन दोबारा उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया गया। वहीं बीते दिन खबर आई थी कि हालात में सुधार ना दिखने की वजह से राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स से शिफ्ट कर दिया जाएगा।  

 

भाई सुशांत के नाम प्रियंका सिंह का इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड के दमदार एक्टर  सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है।  लेकिन आज भी वह अपने चाहने वालों की यादों में मौजूद हैं। सुशांत की बहनें आए दिन अपने इकलौते भाई को याद करती रहती हैं। हाल ही में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने अपने भाई के नाम इमोशनल पोस्ट लिखा। पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने सपने में अपने भाई को देखा था। प्रियंका सिंह ने सुशांत की तस्वीर और परफ्यूम बॉटल के साथ फोटो शेयर की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!