यूपी फिल्म सिटी पर रवि किशन और मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- नही होगा बॉलीवुड का बंटवारा, पूरे देश को मिलेगा फायदा

Edited By Parminder Kaur, Updated: 05 Dec, 2020 12:36 PM

ravi kishan and manoj tiwari big statement about up film city project

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल सितंबर में उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के इस फैसले का बहुत सारे स्टार्स ने स्वागत किया था। ये फिल्म सिटी गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले में 1,000 एकड़ में बनाई जाएगी। ये फिल्म...

मुंबई. यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल सितंबर में उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के इस फैसले का बहुत सारे स्टार्स ने स्वागत किया था। ये फिल्म सिटी गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले में 1,000 एकड़ में बनाई जाएगी। ये फिल्म सिटी मंबई फिल्म सिटी से बड़ी होगी। हाल ही में इस फिल्म सिटी को लेकर भोजपुरी एक्टर रवि किशन और मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।

PunjabKesari


रवि किशन ने मीडिया से बात करते हुए कहा- नई फिल्म सिटी योगी आदित्यनाथ द्वारा बनाई गई एक बड़ी परियोजना है और यह पूरे देश की आवश्यकताओं को पूरा करेगी। यह फिल्म सिटी राज्य के 24 करोड़ लोगों के लिए रोजगार पैदा करेगी। ये फिल्म सिटी 1,000 एकड़ में फैले क्षेत्र में बनाई जाएगी, जो मुंबई फिल्म सिटी की तुलना में बहुत बड़ी होगी, जो 500 एकड़ में फैली हुई है। भारत के लोगों के लिए गर्व की बात होगी, क्योंकि राज्य में "विश्व स्तरीय" सुविधा का निर्माण किया जा रहा है।

PunjabKesari


रवि किशन ने आगे कहा- भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता है, क्योंकि यह एक साल में कई भाषाओं की 1,000 से अधिक फिल्में बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए निर्णय की सभी की ओर से सराहना की जा रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना की ओर से फिल्म सिटी पर सवाल उठाए जाने पर किशन ने कहा-नई फिल्म सिटी पर इतना शोर-शराबा मचाना अच्छा नहीं है, क्योंकि यह पाकिस्तान के कराची में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में बनाई जा रही है, जो कि है भारत का हिस्सा है। फिल्म सिटी पूरे देश के लिए बनाई जा रही है। इसमें हिंदी, तेलुगु, मलयालम, भोजपुरी, तमिल और यहां तक कि धारावाहिकों और वेबसीरीज की भी शूटिंग की जाएगी। यह नई फिल्म सिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के महत्वाकांक्षी मिशन को पूरा करेगी।

PunjabKesari

रवि किशन के अलावा भौजपुरी एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी ने कहा- उत्तर प्रदेश में एक नई फिल्म सिटी के कारण बॉलीवुड विभाजित नहीं होगा। बॉलीवुड पूरी तरह से मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं करता है, क्योंकि फिल्मों की शूटिंग भारत और विदेशों में कई स्थानों पर की जाती हैं। इस प्रकार लोग फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश भी आएंगे। शिवसेना के नेताओं को नकारात्मक सोच से छुटकारा पाना चाहिए, क्योंकि नई फिल्म सिटी में क्षेत्रीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने में मदद मिलेगी। नोएडा में वर्तमान फिल्म सिटी में केवल इनडोर शूटिंग की सुविधा है, जबकि नई फिल्म सिटी में आउटडोर शूटिंग के विकल्प भी होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!