‘टिप टिप बरसा पानी’ पर एक बार फिर थिरके Raveena Tandon के कदम, फैंस हुए क्रेजी

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 18 Mar, 2023 01:11 PM

raveena tandon dances once again on tip tip barsa pani

क्विक स्टाइल ग्रुप ने रवीना टंडन के हिट सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' पर परफॉर्म किया। फैंस को एक्ट्रेस का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है

मुंबई। रवीना टंडन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई सारी सुपहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने पॉपुलर गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस मूव्स को शेयर किया है। एक्ट्रेस को वीडियो में हिप-हॉप ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ डांस करते देखा जा सकता है। साथ ही रवीना टंडन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस का ये आइकॉनिक सॉन्ग बहुत ही पॉपुलर है। क्विक स्टाइल ग्रुप ने रवीना टंडन के हिट सॉन्ग  'टिप टिप बरसा पानी' पर परफॉर्म किया। फैंस को एक्ट्रेस का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है, क्योंकि, इस वीडियो के जरिए वह रवीना को एक बार फिर 'टिप टिप बरसा पानी' पर थिरकते हुए देख पाए। आपको बता दें कि, क्विक स्टाइल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Quick Style (@thequickstyle)

वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक टॉप और लाइट ब्लू जींस में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। दूसरी ओर, क्विक स्टाइल ग्रुप के सदस्य उनके साथ बहुत खुशी के साथ कदम मिला रहे हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अगली बार संजय दत्त की फिल्म 'घुड़चड़ी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ पार्थ समथान, खुशाली कुमार और अरुणा ईरानी भी लीड रोल में हैं।  

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!