'शादी में 1 घंटे की परफाॅर्मेंस दी और बदले में लिया डुप्लेक्स अपार्टमेंट' अरिजीत सिंह को लेकर रैपर इक्का का खुलासा

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Nov, 2024 02:24 PM

rapper ikka says arijit singh once earned mumbai duplex for wedding performance

सिंगर अरिजीत सिंह की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में लोग दूर-दूर से आते हैं। बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ अरिजीत डाउन टू-अर्थ भी हैं। करोड़ों में कमाने वाले अरिजीत सिंह सिंपल स्टाइल के लिए भी...

मुंबई: सिंगर अरिजीत सिंह की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में लोग दूर-दूर से आते हैं। बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ अरिजीत डाउन टू-अर्थ भी हैं। करोड़ों में कमाने वाले अरिजीत सिंह सिंपल स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन हाल ही में रैपर इक्का सिंह और रफ्तार ने कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक शादी में परफॉर्म करके अच्छी-खासी कमाई की थी। जी हां, अरिजीत ने मुंबई में एक शादी में एक-डेढ़ घंटे की परफॉर्मेंस के लिए डुप्लेक्स घर ले लिया था। अब सोचिए कि मुंबई में अपार्टमेंट्स की कीमत कितनी होती है।  बस फर्क ये है कि अरिजीत शोर नहीं मचाते हैं!

PunjabKesari

 रैपर Ikka Singh ने ऑनेस्टली सेइंग पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा- 'वो (अरिजीत सिंह) जितना पैसा कमाता है, वो बहुत ज्यादा है और जिस तरह का इंसान है वो क्रेजी है। म्यूजिक इंडस्ट्री में लोग खुद को अमीर समझते हैं, वे अमीर दिखते भी हैं। इसमें हम भी शामिल हैं लेकिन अरिजीत हम जैसे 100 लोगों को मंच पर बुला सकता है।' इक्का सिंह ने Arijit Singh के सादगी भरे स्वभाव की तुलना इंटरनेशनल रैपर एमिनेम से की जो अब तक के सबसे महान रैपर होने के बावजूद निजी जिंदगी को सादगी से जीते हैं।

PunjabKesari

एक-डेढ़ घंटे की परफॉर्मेंस, मुंबई में घर

अरिजीत के बारे में आगे बात करते हुए इक्का ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा-'एक बार उन्होंने शो किया, वे बाहर गए थे, उनकी कार आने में समय लग रहा था। वे अपने सामने वाली ऑटो में बैठे और घर के लिए निकल गए।

एक और किस्सा है। उन्हें शादी के प्रोग्राम करना पसंद नहीं है किसी ने जोर देकर कहा कि वे परफॉर्म करें, बदले में, उन्होंने मुंबई में एक डुप्लेक्स घर ले लिया। किसी को यह देखना चाहिए कि मुंबई में एक डुप्लेक्स घर की कीमत कितनी है। उन्होंने 1-1.5 घंटे की परफॉर्मेंस के लिए यह घर लिया था।'

PunjabKesari

लाइव शो 3 करोड़ लेते हैं एआर रहमान

 

इक्का ने एआर रहमान से तुलना करते हुए कहा, 'रहमान सर एक लाइव शो करने के लिए 3 करोड़ लेते हैं। जरा देखिए कि अरिजीत सर कितना लेते हैं। यह टाइमिंग का भी मामला है लेकिन वह इसके बारे में शोर नहीं मचाते- और यही अंतर है।'


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!