First Appearance: तैनूं लेके मैं जावांगा...दुल्हनिया को गोद में उठा रणबीर ने दिए पोज,Mrs Kapoor बन खूब इतजाईं आलिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Apr, 2022 09:19 AM

ranbir lifts alia in his arms at heir first public appearance post wedding

बी-टाउन का सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।  रणबीर-आलिया ने गुरुवार को  मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। शादी के चंद समय बाद आलिया-रणबीर एक...

मुंबई:  बी-टाउन का सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।  रणबीर-आलिया ने गुरुवार को  मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। शादी के चंद समय बाद आलिया-रणबीर एक शादीशुदा कपल बन मीडिया से रूबरू हुए।

PunjabKesari

जब दोनों  पति-पत्नी के रूप में पहली बार  सामने आए तो वह पल वाकई बेहद खूबसूरत पल था।

PunjabKesari

नई-नवेली शादीशुदा जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी की जोड़ी में ही मीडिया के सामने आए।

PunjabKesari

दोनों हाथ जोड़ मीडिया का अभिवादन किया। इसके बाद जमकर पोज दिए। 

PunjabKesari

वहीं मीडिया को पोज़ देने के बाद रणबीर अपनी दुल्हन आलिया को गोद में उठाकर घर के अंदर ले गए। जैसे ही रणबीर ने आलिया को गोद में उठाया वहां मौजूद भीड़ खुशी से चिल्ला उठी।

PunjabKesari

दोनों एक-दूसरे के साथ काफी जंच रहे थे। इन सारी तस्वीरों में आलिया के चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ-साफ झलक रही है। वहीं रणबीर के चेहरे पर भी एक अलग सी खुशी और सुकून है।

PunjabKesari

आलिया भट्ट के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ आलिया भट्ट ने सब्यासाची हेरिटेज जूलरी पहनी थी।

PunjabKesari

रणबीर ने सिल्क ओरगेंजा साफा, शॉल और जरी मरोरी एंब्रॉयडरी के साथ कंप्लीट किया। कलगी भी सब्यासाची हैरिटेज ज्वैलरी की है जिसमें अनकट डायमंड, एमराल्ड और पर्ल का काम है। रणबीर ने मल्टीस्ट्रान्ड पर्ल नैकलेस भी कैरी किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!