रजनीकांत की 'Jailer 2' का टीजर हुआ रिलीज, बंदूक और तलवार के साथ एक्शन मोड में दिखे सुपरस्टार

Edited By Mehak, Updated: 15 Jan, 2025 12:21 PM

rajinikanth s  jailer 2  teaser released

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें उनका दमदार एक्शन देखने को मिला। टीजर में रजनीकांत सफेद शर्ट में खून से सने हुए नजर आते हैं, और वह बंदूक और तलवार के साथ गुंडों का सामना करते हैं। 'जेलर 2' की घोषणा...

बाॅलीवुड तड़का : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर जबरदस्त एक्शन के साथ लौट रहे हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म 'जेलर' का सीक्वल 'जेलर 2' अब तैयार हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें रजनीकांत की झलक दिखाई गई है। टीजर सन टीवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

टीजर में क्या है खास

टीजर की शुरुआत 'जेलर 2' के डायरेक्टर नेल्सन और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध से होती है, जो एक नई स्क्रिप्ट पर चर्चा करते नजर आते हैं। इस दौरान वे कुछ लोगों से घिर जाते हैं और उन पर गोलियां चलती हैं। इसके बाद रजनीकांत की एंट्री होती है, जो इन गुंडों से निपटने के लिए उनका पीछा करते हैं।

रजनीकांत का दमदार लुक

'जेलर 2' के टीजर में रजनीकांत खून से सने सफेद शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में तलवार थामे, उनकी आंखों में गुस्सा साफ झलकता है। वह नेल्सन और अनिरुद्ध से गुंडों के बारे में पूछते हैं, जिसके बाद वह उस घर को बम से उड़ा देते हैं, जहां ये दोनों मौजूद होते हैं। इसके बाद रजनीकांत को बम और गोलियों का सामना करते हुए देखा जाता है।

'जेलर' और 'जेलर 2' की सफलता

'जेलर 2' रजनीकांत की 2023 में आई फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है, जो तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी। 'जेलर' रजनीकांत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। अब 'जेलर 2' से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!