नानी सोनी संग घूमने निकली Raha Kapoor, गाड़ी से बाहर झांकती आलिया की बेटी की मासूमियत और क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Aug, 2024 01:53 PM

raha kapoor went out for a walk with her grandmother soni razdan

एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान के बाद अगर कोई स्टार किड सोशल मीडिया सेनसेशन है तो वो है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर। राहा को अक्सर उनकी फैमिली के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है, जहां वह अपनी क्यूटनेस से हमेशा सबका दिल...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान के बाद अगर कोई स्टार किड सोशल मीडिया सेनसेशन है तो वो है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर। राहा को अक्सर उनकी फैमिली के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है, जहां वह अपनी क्यूटनेस से हमेशा सबका दिल जीत लेती है। हाल ही में राहा अपनी नानी व एक्ट्रेस सोनी राजदान संग घूमने निकली, जहां उनके कई स्वीट मूमेंट्स को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। राहा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।

PunjabKesari

वीडियो में देखा जा सकता है कि नानी सोनी राजदान संग ड्राइव एंजॉय कर रही राहा कार से बाहर सिर निकालकर ताजी हवा ले रही है। इस दौरान वह व्हाइट टी-शर्ट और खुले बालों में बेहद प्यारी लगीं। उसका मासूम सा चेहरा और क्यूटनेस सबका दिल जीत रही है।

PunjabKesari

 

राहा को देखते ही पैपराजी उनकी तरफ दौड़े और कुछ पलों में उसे कैद कर लिया है। कैमरों पर नजर पड़ते ही सोनी राजदान ने तुरंत अपनी नातिन को कार के अंदर कर लिया और खिड़की का शीशा बंद कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।


  
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल, 2022 में परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी। फिर उसी साल नवंबर में बेटी राहा का स्वागत किया था और फिर बीते साल क्रिसमस के मौके पर कपल ने अपनी लाडली का चेहरा पब्लिक किया था। उनकी तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!