जोरों शोरों पर परिणीति-राघव की सगाई की तैयारियां, दुल्हन की तरह सजा एक्ट्रेस का मुंबई वाला घर

Edited By suman prajapati, Updated: 12 May, 2023 11:30 AM

raghav engagement preparations in full swing parineeti mumbai house decorated

सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई और शादी का बज बना हुआ है। कपल बहुत जल्द यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई करने जा रहा है, जिसमें उनके करीबी और खास दोस्त ही शामिल होंगे। अब इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए परिणीति...

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई और शादी का बज बना हुआ है। कपल बहुत जल्द यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई करने जा रहा है, जिसमें उनके करीबी और खास दोस्त ही शामिल होंगे। अब इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए परिणीति चोपड़ा का घर सजकर तैयार हो गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा की होने वाली मंगेतर परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस वीडियो को देख फैंस और भी एक्साइटड हो गए हैं और राघव और परिणीति को शादी की खूब बधाइयां दे रहे हैं। 

 

बता दें, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को दिल्ली में होगी। इस सेरेमनी में करीब 150 लोगों को इनवाइट किया गया है। सगाई से पहले सुबह  सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद शाम को बाकी के फंक्शन किए जाएंगे।

 

सगाई के बाद राघव और परिणीति अक्टूबर के आखिर में शादी रचाएंगे। हालांकि अभी तक दोनों की शादी की डेट सामने नहीं आई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!