Citadel Honey Bunny:प्रियंका ने दिखाया टोन्ड फिगर...ब्लू ड्रेस में गाॅर्जियस लगीं सामंथा, स्क्रीनिंग पर खिलखिलाकर हंसती दिखीं हसीनाएं

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Sep, 2024 08:29 AM

priyanka chopra samantha ruth prabhu citadel screening in london

अमेजन प्राइम वीडियोज की ऑरिजिनल वेबसीरीज 'सिटाडेल: हनी बन्नी' (Citadel: Hunny Bunny) का इंडियन वर्जन जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है। 'सिटाडेल: हनी बन्नी' के इंडियन वर्जन में वरुण धवन और सामंथा प्रभु हैं। हाल ही में लंदन में इस स्पाई वेब सीरीज की...


लंदन: अमेजन प्राइम वीडियोज की ऑरिजिनल वेबसीरीज 'सिटाडेल: हनी बन्नी' (Citadel: Hunny Bunny) का इंडियन वर्जन जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है। 'सिटाडेल: हनी बन्नी' के इंडियन वर्जन में वरुण धवन और सामंथा प्रभु हैं।

PunjabKesari

हाल ही में लंदन में इस स्पाई वेब सीरीज की स्क्रीनिंग हुईं जिसमें सामंथा पहुंची। खास बात ये थी कि इस स्क्रीनिंग में 'देसी गर्ल' प्रियंका भी आईं थीं जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की। हालांकि इस इवेंट से वरुण धवन गायब रहे।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इस स्क्रीनिंग के दौरान जहां सामंथा ब्लू कलर के गाउन में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। मिनिमल मेकअप, स्ट्रेट हेयर सामंथा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

 

इस दौरान एक्ट्रेस ने डायमंड नेकपीस पेयर किया था। वहीं  प्रियंका चोपड़ा ओरेंज कलर के गाउन में अपना फिगर फ्लाॅन्ट करती दिखीं। 'देसी गर्ल' ने बोल्ड लिपस्टिक, ईयरिंग्स और एक ब्रेस्लेट से कंप्लीट किया। तस्वीरों में दोनों हसीनाएं खिलखिलाते हुए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

PunjabKesari
 
सिटाडेल: हनी बन्नी की बात करें तो इसमें सामंथा और वरुण के अलावा के के मेनन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। यह सीरीज 7 नवंबर 2024 से प्राइम वीडियो पर आएगी।  इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!