Priyanka Chopra बनीं समंंदर की डाकू, 'द ब्लफ' के सेट से लीक हुआ लुक, लोग होए हैरान

Edited By Shivani Soni, Updated: 22 Jul, 2024 04:40 PM

priyanka chopra s mohawk look from the bluff goes viral

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस के साथ राधिका-अनंत की शादी में शामिल हुई थीं। ये कपल कुछ समय के लिए इंडिया आया था। दोनों ने अंबानी परिवार की शादी में जमकर मस्ती की थी। वहीं अब ये कपल वापस लौटकर अपने प्रोजेक्ट में...

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस के साथ राधिका-अनंत की शादी में शामिल हुई थी। ये कपल कुछ समय के लिए इंडिया आया था। दोनों ने अंबानी परिवार की शादी में जमकर मस्ती की थी। वहीं अब ये कपल वापस लौटकर अपने प्रोजेक्ट में बिजी हो चुका है।

PunjabKesari

दरअसल प्रियंका चोपड़ा जल्द फ्रैंक ई टावर्स की पीरियड एक्शन फिल्म द ब्लफ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग वो पिछले कुछ महीनों से ऑस्ट्रेलिया में कर रही है। इस फिल्म में वह एक समुद्री डाकू की भूमिका निभाती दिखाई देगी। उन्हें डाकू के किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा। अब सोशल मीडिया पर इस लुक में उनकी फोटो भी सामने आ चुकी है।

PunjabKesari

तस्वीरों में देख सकते हैं, प्रियंका ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वह पूरी तरह युद्ध की मुद्रा में है। फोटो में उनका हेयरस्टाइल थोड़ा अजीब लग रहा है। 

PunjabKesari
वैसे ,इस फिल्म 'द ब्लफ' के लिए कितनी बार प्रियंका घायल भी हो चुकी है। कभी उनके सर पर चोट लगी तो कभी पैर बुरी तरह से घायल हुए। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि, जब आप एक्शन फिल्में करते हैं तो सब बहुत ग्लैमरस होता है। 

इस फिल्म 'द ब्लफ' का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में नजर आएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!