लॉस एंजिल्स में आग से मची तबाही देखकर टूटा प्रियंका का दिल, कहा-मेरे दोस्तों ने बहुत कुछ खो दिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Jan, 2025 09:52 AM

priyanka chopra expresses sorrow over devastation caused by la wildfires

: लॉस एंजिल्स के कई इलाकों में जंगल में लगी भीषण आग ने शहर में कहर बरपाया है। आग की वजह से जानमाल का नुकसान हो रहा है। 25 लोगों की मौत हो चुकी है। तकरीबन 40,600 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। कई जाने-माने स्टार्स  के घर जलकर खाक हो चुके...

लंदन: लॉस एंजिल्स के कई इलाकों में जंगल में लगी भीषण आग ने शहर में कहर बरपाया है। आग की वजह से जानमाल का नुकसान हो रहा है। 25 लोगों की मौत हो चुकी है। तकरीबन 40,600 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। कई जाने-माने स्टार्स  के घर जलकर खाक हो चुके हैं। इस भयावह घटना को लेकर अब तक कई हस्तियां सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर कर चुकी हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। प्रियंका ने कहा कि ये सब देखकर उनका दिल बहुत भारी है। मालूम हो कि LA में प्रियंका का भी आलीशान घर है।

PunjabKesari

 

लॉस एंजिल्स में अपने परिवार के साथ रहने वाली Priyanka Chopra ने  सोशल मीडिया पर विनाश की तस्वीरें शेयर कर अपनी पीड़ा व्यक्त की और प्रभावित लोगों को अपना समर्थन दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'एलए के लिए मेरा दिल भारी है। जबकि मैं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बहुत आभारी हूं। हमारे बहुत से दोस्तों, सहकर्मियों और साथी एंजेलिनोस ने बहुत कुछ खो दिया है। इन आग ने अनगिनत परिवारों को विस्थापित कर दिया है और पूरे समुदायों को तबाह कर दिया है जिससे रेनोवेशन और मदद की बहुत ज्यादा जरूरत है। आग बुझाने वाले और मदद करने वाले सब कुछ जोखिम में डाल रहे हैं - आप रियल हीरो हैं।'

प्रियंका ने अपने फॉलोअर्स से राहत कार्य में दान करने की भी गुजारिश की है।वो लिखती हैं, 'हर योगदान, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो वास्तव में मदद करता है। जैसे-जैसे मेरे पास पेज आते जाएंगे मैं उन्हें जोड़ती रहूंगी। जानकारी के लिए मेरे बायो में लिंक दें।'

बता दें कि जंगल की आग ने लॉस एंजिल्स और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत विनाश किया है जिसका असर हजारों परिवारों पर पड़ा है, जिनमें कई हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

90/3

11.2

Punjab Kings need 101 runs to win from 8.4 overs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!