Edited By suman prajapati, Updated: 28 Dec, 2025 12:50 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों साल 2025 के आखिरी दिनों को अपने परिवार के साथ सुकून भरे अंदाज में एंजॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने खास पलों की झलक लगातार दिखा रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर...
मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों साल 2025 के आखिरी दिनों को अपने परिवार के साथ सुकून भरे अंदाज में एंजॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने खास पलों की झलक लगातार दिखा रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां मधु चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ न्यूयॉर्क की बर्फबारी का आनंद लेती नजर आ रही हैं।
शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ ट्विनिंग करती दिख रही हैं। मां-बेटी दोनों क्रीम कलर के स्टाइलिश विंटर आउटफिट में बेहद क्यूट लग रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं, जिसमें मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड साफ झलक रहा है।
बेटी मालती संग बर्फ में बिताए यादगार पल
पोस्ट में शामिल वीडियो क्लिप्स में प्रियंका और मालती हाथों में हाथ डाले बर्फ से ढकी सड़कों पर भागती नजर आ रही हैं। कुछ देर बाद मालती अकेले बर्फ पर चलती दिखती हैं, जबकि प्रियंका और निक दूर से उसकी वीडियो बनाते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में मालती बॉनफायर के पास खड़ी होकर ठंड का मजा लेती दिख रही हैं, वहीं एक तस्वीर में वह सजे हुए क्रिसमस ट्री के पास खड़ी नजर आती हैं।
इस खूबसूरत फैमिली पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी खुशी आसमान से गिरती है… और यह उसका सबूत है।” फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस. एस. राजामौली की मेगा बजट फिल्म से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में प्रियंका, महेश बाबू रुद्र और पृथ्वीराज कुंभा के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म साल 2027 में संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली है।