संजय कपूर की मौत के बाद पहली बार दिखीं प्रिया सचदेव, 30 हजार करोड़ की कानूनी लड़ाई के बीच बिजनेस मीटिंग में की शिरकत

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Sep, 2025 01:30 PM

priya sachdev first public appearance after husband sunjay kapur death

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के संपत्ति विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में है।इस विवाद से निपटने के लिए एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है।इसमें उन्होंने संजय कपूर की संपत्ति में अपने बच्चों के वाजिब हक की मांग की है।...

मुंबई: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के संपत्ति विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में है।इस विवाद से निपटने के लिए एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है।इसमें उन्होंने संजय कपूर की संपत्ति में अपने बच्चों के वाजिब हक की मांग की है।

PunjabKesari

 

वहीं संजय कपूर की विधवा पत्नी प्रिया सचदेव ने भी दिल्ली हाई कोर्ट में इस विवाद को लेकर याचिका दायर की है। इन सबके बीच दिवंगत संजय कपूर की तीसरी बीवी प्रिया सचदेव कपूर पहली बार पब्लिकली नजर आई हैं। उन्होंने दिल्ली में एक बड़े बिजनेस इवेंट में शिरकत की। ऐसा करके उन्होंने अपने दिवंगत पति की बिजनेस लेगेसी को आगे बढ़ाने की आधिकारिक पहल की है।

PunjabKesari


प्रिया सचदेव ने शुक्रवार को दिल्ली में ACMA के एनुअल कन्वेन्शन में शिरकत की। प्रिया ने ACMA की बैठक में ऑरियस इन्वेस्टमेंट (AIPL) की निदेशक और सोना कॉमस्टार में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व CSR समिति की अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। इस प्रोग्राम से उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्हें 2025-26 के लिए ACMA की कार्यकारी समिति में शामिल किया गया। उन्होंने ऑफिशियली इंडस्ट्री के टॉप फोरम में एंट्री कर ली है।

PunjabKesari

पिछले हफ्ते दिल्ली हाईकोर्ट ने समायरा और कियान की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने दिवंगत पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा था और आरोप लगाया था कि प्रिया ने उन्हें विरासत से वंचित करने के लिए वसीयत में जालसाजी की थी। करिश्मा वादी नहीं हैं। वो अपने बच्चों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रिया को संजय की सभी चल और अचल संपत्तियों की लिस्ट सौंपने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!