प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में कराया अपने जुड़वा बच्चों का मुंडन, बाल्ड लुक में बेहद क्यूट दिखे दोनों भाई-बहन

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Jul, 2023 03:59 PM

preity zinta got her twins mundan in los angeles

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों काम से दूर अपने जुड़वा बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। लॉस एंजेलिस से एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटी और बेटे संग बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रीति जिंटा ने दोनों...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों काम से दूर अपने जुड़वा बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। लॉस एंजेलिस से एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटी और बेटे संग बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रीति जिंटा ने दोनों बच्चों की मुंडन सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है और इसके साथ प्यारा नोट लिखा है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जुड़वा बच्चों जिया और जय की तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर दोनों के मुंडन सेरेमनी की है, जिसमें दोनों भाई बहन बाल्ड लुक में बेहद क्यूट लग रहे हैं। हालांकि, इसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा। इस तस्वीर के साथ प्रीति ने कैप्शन लिखा, 'फाइनली इस वीकेंड मुंडन सेरेमनी हो गई। हिंदू धर्म में बच्चे का पहली बार बाल उतरवाना यानी मुंडन पिछले जन्म की यादों और अतीत से मुक्ति का एक संकेत माना जाता है। ये मुंडन के बाद जय और जिया हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

फैंस प्रीति जिंटा के ट्विन्स पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


बता दे, प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी और बाद में लॉस एंजेलिस में बस गईं। शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस ने 2021 में सरोगसी के जरिए जुड़वा बच्चे जिया और जय का स्वागत किया, जिन्हें पाकर कपल बेहद खुश है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!