Best Actor का अवार्ड जीतने के बाद Rishab Shetty ने बॉलीवुड फिल्मों पर किया कमेंट तो भड़के लोग, बोले- कितना जलनखोर इंसान है

Edited By Shivani Soni, Updated: 21 Aug, 2024 12:36 PM

people got angry when rishab shetty commented on bollywood films

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' को बड़ी उपलब्धियाँ मिली हैं। इस फिल्म के एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है, और फिल्म ने बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी जीता है। जहां फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं, वहीं अब वे अपने...

मुंबई: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' को बड़ी उपलब्धियाँ मिली हैं। इस फिल्म के एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है, और फिल्म ने बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी जीता है। जहां फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं, वहीं अब वे अपने एक विवादित बयान के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में ऋषभ शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कन्नड़ में बोलते नजर आ रहे हैं, बॉलीवुड फिल्में, ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर भारत का नाम खराब कर रही हैं। भारत की छवि को खराब करती हैं। ये आर्ट फिल्में ग्लोबल इवेंट्स और रेड कार्पेट पर बुलाई जाती हैं। मेरा राष्ट्र, मेरा राज्य, मेरी भाषा, मेरा गर्व हैं। क्यों न इसे वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाए? यही मैं करने की कोशिश करता हूँ।"

 


RISHAB SHETTY: Indian films, especially Bollywood shows India in a Bad light, touted as art films, getting invited to global event, red carpets.

My nation, My state, My language-MY PRIDE, why not take it on a +ve note globally & that's what I try to do.

pic.twitter.com/qR2NQkDe6J

— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) August 20, 2024

ऋषभ की इस टिप्पणी पर नेटिजन्स की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वायरल क्लिप पर कुछ यूजर्स ने लिखा, "आपकी फिल्म 'कांतारा' में जो गलत व्यवहार दिखाया गया, उसे ग्लोरिफाई करने के बारे में क्या कहेंगे?" एक अन्य ने टिप्पणी की, "सफलता आती-जाती रहती है, लेकिन महिलाओं की कमर पर पिंच करना और बॉलीवुड के बारे में उल्टा-सीधा बोलना स्थायी है।" एक यूजर ने लिखा, "कितना जलनखोर इंसान है, कट्टर बॉलीवुड हेटर। इसने अपनी थर्ड क्लास ओवररेटेड फिल्म के सपोर्ट के लिए बॉलीवुड से भीख मांगी थी। अब असली रंग दिखा रहा है।" कुछ लोगों ने 'कांतारा' के उस सीन को भी शेयर किया है जिसमें ऋषभ शेट्टी एक्ट्रेस की कमर पर चुटकी काटते हैं।

PunjabKesari

फिल्म 'कांतारा' 2022 में रिलीज हुई थी और इसे उत्तर-दक्षिण भारत में शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म लोककथा पर आधारित थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में उन्होंने एक विद्रोही की भूमिका निभाई है जो प्रकृति के शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!