Eijaz Khan संग ब्रेकअप पर Pavitra Punia पर बोलीं, कहा- मैंने गलत आदमी से किया प्यार'

Edited By Shivani Soni, Updated: 01 Aug, 2024 04:30 PM

pavitra punia spoke on her breakup with eijaz khan

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी, और दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। शो के बाद, उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया और सोशल मीडिया पर...

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी, और दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। शो के बाद, उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया और सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें भी साझा कीं।

PunjabKesari

हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, पवित्रा और एजाज का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। इस तरह के व्यक्तिगत मामलों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, और यह जोड़ी अब अपने-अपने रास्ते पर चल रही है। इस कपल ने 2024 के शुरुआत में एलान किया था किअब वह दोनों साथ नहीं है। वहीं  अब तक दोनों में से किसी ने इस पर खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन अब पवित्रा पुनिया ने अपने ब्रेकअप के बारे खुलकर शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में बात की कहा-  'रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी मैं लेती हूं, क्योंकि मेरी च्वाइस गलत थी। मैंने गलत इंसान से प्यार किया। 

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने ये भी कहा था, ''हर चीज की एक शेल्फ लाइफ होती है, कुछ भी परमानेंट नहीं होता। रिश्तों में भी एक शैल्फ-लाइफ हो सकती है। एजाज और मैं महीनों पहले अलग हो गए हैं और मैं हमेशा उनके अच्छे होने की कामना करूंगी। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन रिश्ता टिक नहीं सका। बता दें कि एक्टर पवित्रा से 11 साल बड़े हैं।  इस इंटरव्यू के दौरान पता लगता है की पवित्रा मूव ऑन हो चुकी हैं।

पव‍ित्रा पुनिया ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो 'स्‍प्‍ल‍िट्सविला 3' के फाइनलिस्ट में भी पहुंचीं थी। इसके बाद वह 'ये है मोहब्बतें',  'अलादीन-नाम तो सुना होगा' एकता कपूर के शो नागिन का भी हिस्सा बनी थी। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'लव यू जिंदगी' शो में दिखाई दी थी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!