'पहली बात इंसान और भगवान में बहुत फर्क...मंदिरों में देवी के कपड़े बदलने वाले बयान पर पारस छाबड़ा पर बरसीं पवित्रा पुनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Sep, 2025 10:06 AM

pavitra punia hits back to paras chhabra over men changing devi clothes remark

एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने बीते दिनों अपनी एक स्टेंटमेंट के चलते चर्चा में थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में देवियों के वस्त्र, पुजारियों द्वारा बदलने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि एक आदमी क्यों देवी के कपड़े बदलेगा। उन्हें ये हक किसने दिया। फिर...

मुंबई: एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने बीते दिनों अपनी एक स्टेंटमेंट के चलते चर्चा में थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में देवियों के वस्त्र, पुजारियों द्वारा बदलने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि एक आदमी क्यों देवी के कपड़े बदलेगा। उन्हें ये हक किसने दिया। फिर पारस छाबड़ा ने एक वीडियो बनाया था और एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि 'बुद्धि में जो गंद भरा हुआ है उसको निकालना चाहिए। उसके बाद ऐसी बातें करनी चाहिए क्योंकि मूर्ति एक आदमी ही बनाता है।' अब इस पर फिर से पवित्रा पुनिया ने फिर से करारा जवाब दिया है।

PunjabKesari


 पवित्रा पुनिया ने कहा- 'पहली बात इंसान और भगवान में बहुत फर्क है। ये समझना बहुत जरूरी है जो मैं आपके साथ बर्ताव करती होंगी वैसा भगवान नहीं करता होगा। आपने उनको देखा भी नहीं होगा। वह एहसास और रूह है जो सही-गलत बताती है। अगर आपने अपनी मां की सेवा भी की है न जिस वक्त वह जाती है ना मर्द उसको स्नाना नहीं कराता। और ये कोई भी धर्म ले लीजिए आप। यहां एक धर्म की बात नहीं है। औरत ही औरत को स्नान कराएगी। आपकी मां बीमार है। वो आपका हक है, उसकी सेवा करना। भगवान बीमार नहीं होते।'

PunjabKesari

 

पवित्रा ने पारस के वीडियो का जिक्र किया- 'फिर वहां एक और टिप्पणी थी। मूर्ति भी तो आदमी बनाते हैं तो कितने बेवकूफ हो तुम। बॉडी में जब तक आत्मा न हो तब तक वो डेड बॉडी होती है। उसका कोई अस्तित्व नहीं है। मंदिरों में माता की मूर्ति के कपड़े एक आदमी कैसे बदल सकता है ये मेरा स्टेटमेंट था। मंदिरों में उस मां के अंदर प्राण होते हैं। प्राण प्रतिष्ठा की जाती है उस मूर्ति की। जब वो वहां से आती है। ये तो सबको पता होता है। जब मूर्तिकार उसे बना रहा है तो उसमें मां है ही नहीं। उसे वह आकार देता है। आत्मा तो बाद में डलेगी। तब तक तो वो निर्जीव है तो आपने क्या कम्पेयर किया?'

PunjabKesari

पारस छाबड़ा को नसीहत देते हुए पवित्रा पुनिया बोलीं- 'वो मूर्खता थी। जिससे आपका वास्ता, ताल्लुक मतलब नहीं है। तो आप उसके बारे में अगर अभी भी इतना आपको वो है कि आप उस पर अपनी टिप्पणियां करना चाहते हैं, तो वो मूर्खता है। मेरे को अगर किसी से मतलब नहीं है, किसी को अच्छा नहीं मानती तो मैं कभी उस चीज को देखूंगी भी नहीं। तवज्जो देना तो बहुत बड़ी चीज है। शुक्रिया तवज्जो दी गई थी उस चीज को। मतलब चुभी मैंने क्या कहा। सच ही चुभता है।'

पवित्रा पुनिया ने पारस छाबड़ा की असलियत बताने की धमकी देते हुए कहा- 'और मैं वो लड़की हूं, जिसने आज तक मुंह खोला नहीं है। अपनी-अपनी दुनिया में रहकर थोड़ा अच्छे से काम करिए। क्यों उन चीजों में जाना है कि इमेज हार्म हो जाए....असलियत पता चल जाए लोगों को। नहीं करते ऐसा। क्यों दूसरों की लाइफ में घुसना है। क्यों दूसरों की कुंडलियां देखकर उनको बताना है कि कौन कब जाएगा कौन आएगा। दूसरों के नाम पर लाइमलाइट लेना अच्छी चीज नहीं होती।'

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!