नित्या मेनन ने अपने को स्टार्स और फिल्म थिरुचित्रम्बलम की टीम को समर्पित किया राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Oct, 2024 11:34 AM

nithya dedicates national film award to co stars and thiruchitrambalam team

8 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें  नेशनल फिल्म अवार्ड्स की सेरेमनी हुई। इसके साथ ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को फिल्मों के प्रतिष्ठित अवार्ड दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं,...

 

बॉलीवुड तड़का टीम.  8 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें  नेशनल फिल्म अवार्ड्स की सेरेमनी हुई। इसके साथ ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को फिल्मों के प्रतिष्ठित अवार्ड दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, एक्ट्रेस नित्या मेनन को थिरुचित्रम्बलम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है। यह अवॉर्ड जीतने के बाद एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा।

नित्या मेनन ने पुरस्कार जीतने पर अपनी खुशी व्यक्त की और इस उपलब्धि को अपने को-स्टार्स और फिल्म की टीम को समर्पित किया।

 

नित्या मेनन ने कहा कि यह अद्भुत है और यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। यह अद्भुत है और बहुत खास है। यह कलाकारों के रूप में हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। मैं यह पुरस्कार अपने सह-कलाकारों और थिरुचित्रम्बलम की पूरी टीम को समर्पित करना चाहूंगी।

 

बता दें, मिथ्रन जवाहर द्वारा निर्देशित थिरुचित्रम्बलम एक पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म है, जिसमें धनुष और नित्या मेनन ने सबसे अच्छे दोस्त थिरु और शोभना की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2022 में रिलीज़ हुई थी और इसकी दिल को छू लेने वाली कहानी और अभिनय के लिए इसकी प्रशंसा की गई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!