सिर पर दुपट्टा और चेहरे पर स्माइल...गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारे गईं निम्रत कौर, दर्शन के बाद बांटा प्रसाद

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Nov, 2024 02:25 PM

nimrat kaur visits gurdwara to seek blessings on gurpurab

इस वर्ष गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। इस वर्ष गुरु नानक की 555वीं जयंती है। गुरुपर्व के मौके पर आम जनता से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स गुरुद्वारे में माथा टेक रहे हैं। एक्ट्रेस निम्रत कौर भी  गुरुपर्व के मौके पर मुंबई के एक गुरुद्वारे...

 मुंबई: इस वर्ष गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। इस वर्ष गुरु नानक की 555वीं जयंती है। गुरुपर्व के मौके पर आम जनता से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स गुरुद्वारे में माथा टेक रहे हैं। एक्ट्रेस निम्रत कौर भी  गुरुपर्व के मौके पर मुंबई के एक गुरुद्वारे में नतमस्त हुईं।

PunjabKesari

निम्रत कौर हर साल गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारे जाती हैं और सेवा करती हैं। इस साल ही उन्होंने अपने ये रुटीन ऑन रखा। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान निम्रत कढ़ाईदार सूट में पंजाबी स्टाइल में नजर आईं।

PunjabKesari

 

उन्होंने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ था। माथा टेकने के बाद उन्होंने सेवा की।उन्होंने पैपराजी को चाय बांटी। चाय बांटते हुए निम्रत की फोटोज वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


निम्रत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।अभिषेक बच्चन से उसके लिंकअप की खबरें सामने आ रही हैं। अफेयर की अफवाहों पर निम्रत और अभिषेक दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई है। दोनों अपने काम में बिजी हैं और किसी भी अफवाह पर रिएक्ट नहीं कर रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

 

PunjabKesari

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!