'आप जैसी महिला, मैं कितना भाग्यशाली हूं..प्रियंका के बर्थडे पर पति निक जोनस ने लुटाया प्यार, शेयर की पत्नी संग रोमांटिक तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Jul, 2024 04:08 PM

nick jonas shares romantic photos on priyanka chopra birthday

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धाक जमाने वाली, देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज बर्थडे हैं। इस खास दिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस की खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच प्रियंका के पति ने एक रोमांटिक पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश...

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धाक जमाने वाली, देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज बर्थडे हैं। इस खास दिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस की खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच प्रियंका के पति ने एक रोमांटिक पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया है। निक जोनस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

 


निक जोनस ने अपनी बीवी के बर्थडे पर उनकी रोमांटिक और सेक्सी फोटोज शेयर की हैं और तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-आप जैसी महिला हैं। मैं कितना भाग्यशाली हूं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरा प्यार।

 

शेयर की गई पहली तस्वीर में प्रियंका येलो कलर के स्विमसूट में पूल में नजर आ रही हैं। दूसरी में समंदर किनारे पति को किस करते हुए दिख रही हैं। तीसरी फोटो में वह ग्रीन कलर के आउटफिट में धूप में सोफे पर बैठे पोज दे रही है, जबकि आखिरी और चौथे फोटो में कपल शाम ढलते हुए हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
फैंस निक जोनस के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर प्रियंका को बर्थडे भी विश कर रहे हैं।


बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद कपल ने सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!