कनिका ढिल्लों की ‘गांधारी’ ने मचाया ग्लोबल धमाल, तापसी ने शेयर की खुशी

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 07 Sep, 2026 01:09 PM

taapsee pannu is happy with the international response gandhari is receiving

कनिका ढिल्लों की ‘गांधारी’ भारत से बाहर भी अपनी मजबूत पकड़ बना रही है और रिलीज के कुछ ही दिनों में ग्लोबल स्तर पर नेटफ्लिक्स की एक बड़ी सफलता के रूप में उभर रही है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  कनिका ढिल्लों की ‘गांधारी’ भारत से बाहर भी अपनी मजबूत पकड़ बना रही है और रिलीज के कुछ ही दिनों में ग्लोबल स्तर पर नेटफ्लिक्स की एक बड़ी सफलता के रूप में उभर रही है। 5 सितंबर तक तापसी पन्नू स्टारर यह एक्शन थ्रिलर 8 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 49 अन्य देशों में टॉप 10 में अपनी जगह बना चुकी है।

फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रहा यह शानदार रिस्पॉन्स मिड-वीक में भी दर्शकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशनल स्टेक्स और एक ऐसी मां के रूप में तापसी पन्नू के दमदार और रॉ अवतार ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और निर्मित तथा देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित ‘गांधारी’ ने अपनी भारतीय जड़ों से आगे बढ़ते हुए दुनियाभर के अलग-अलग बाजारों में दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई है। फिल्म भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, यूएई, बहरीन, ओमान, श्रीलंका और मॉरीशस समेत 8 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इसके अलावा 49 अन्य देशों में भी यह नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में शामिल है, जो फिल्म की व्यापक ग्लोबल पहुंच को दर्शाता है।

फिल्म को मिल रहे इस प्यार पर तापसी पन्नू ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मैं रातों को सो नहीं पाती थी, यह सोचकर कि हमारी फिल्म एक साथ इतने सारे देशों के दर्शकों के लिए रिलीज हो रही है। लेकिन मैं यह साझा करते हुए बेहद उत्साहित हूं कि हम 8 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे हैं और 49 देशों में टॉप 10 में हैं। जब हमने यह फिल्म बनाई थी, तब हमें लगा था कि यह एक बहुत ही जड़ से जुड़ी हुई कहानी है और सिर्फ भारतीय दर्शक ही बनी की दुनिया और उसकी संस्कृति से जुड़ पाएंगे, लेकिन यह शानदार है। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

‘गांधारी’ की ग्लोबल सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी कहानी भारतीय भावनात्मक और सांस्कृतिक संदर्भों से गहराई से जुड़ी हुई है। महाभारत की गांधारी के मूल भाव से प्रेरित होकर, कनिका ढिल्लों ने एक मां के प्रेम, संघर्ष और प्रतिरोध की भावना को आधुनिक एक्शन थ्रिलर के रूप में पेश किया है। फिल्म यह सवाल उठाती है कि जब एक मां से उसका बच्चा छीन लिया जाए, तो वह उसे वापस पाने के लिए कितनी दूर तक जा सकती है।

कनिका ढिल्लों के लिए 49 देशों में फिल्म का टॉप 10 में पहुंचना ‘गांधारी’ को मिल रहे रिस्पॉन्स में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है। वहीं, तापसी पन्नू का परफॉर्मेंस भी फिल्म के ग्लोबल कनेक्शन को मजबूत करता है। अभिनेत्री ने बनी के किरदार में रॉ फिजिकलिटी, इंटेंसिटी और भावनात्मक गहराई को एक साथ पेश किया है। उनका एक्शन सिर्फ शारीरिक ताकत तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके पीछे अपनी बेटी के लिए लड़ रही एक मां का दर्द, गुस्सा और जुनून भी साफ दिखाई देता है।

यही भावनात्मक जुड़ाव ‘गांधारी’ के एक्शन को अलग बनाता है। तापसी का किरदार दर्शकों को सिर्फ अपने एक्शन अवतार से प्रभावित नहीं करता, बल्कि उस भावना से भी जोड़ता है जो उसके हर संघर्ष और हर कदम के पीछे है।

रिलीज के बाद दुनियाभर में दर्शकों के बीच लगातार ट्रेंड कर रही ‘गांधारी’ के आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि एक बेहद भारतीय और जड़ों से जुड़ी कहानी भी वैश्विक दर्शकों के साथ मजबूत कनेक्शन बना सकती है। 8 देशों में नंबर 1 और 49 देशों में टॉप 10 में जगह बनाकर ‘गांधारी’ ने ग्लोबल ऑडियंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कनिका ढिल्लों की कहानी और तापसी पन्नू के दमदार अभिनय को मिल रहा यह अंतरराष्ट्रीय प्यार फिल्म की व्यापक अपील को रेखांकित करता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!