म्‍यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल गिरफ्तार, सिंगर सुनंदा शर्मा के उत्‍पीड़न का आरोप

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Mar, 2025 01:51 PM

music producer arrested for cheating exploiting punjab singer sunanda sharma

पंजाब पुलिस ने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी मामले में म्‍यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।मठारू थाना पुलिस ने ये कार्यवाही  सिंगर के भावुक पोस्‍ट के बाद की है। पंजाब की महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है।

मुंबई: पंजाब पुलिस ने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी मामले में म्‍यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।मठारू थाना पुलिस ने ये कार्यवाही  सिंगर के भावुक पोस्‍ट के बाद की है। पंजाब की महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है।

PunjabKesari

 

पिंकी धालीवाल के ख‍िलाफ पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल के निर्देश पर FIR दर्ज की गई है। राज लाली गिल ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा है कि पिंकी धालीवाल ने सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी की है। उन्हें कई साल से उनका बकाया नहीं दिया है। इतना ही नहीं सुनंदा के साथ पिंकी की कंपनी ने किसी 'बंधुआ' की तरह बर्ताव किया और धमकी भी दी है।

 

 शनिवार को पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। सुनंदा ने आरोप लगाया है कि पिछले कई साल में 250 करोड़ कमाने के बावजूद उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया। सिंगर ने मोहाली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि पुष्पिंदर धालीवाल ने अपने बेटे गुरकरण धालीवाल से उनकी शादी करवाने का झांसा देकर उनका शोषण किया।

PunjabKesari

पंजाब पुलिस ने पुष्‍प‍िंदर उर्फ पिंकी धालीवाल को शनिवार को सेक्टर-70 से गिरफ्तार किया गया। सुनंदा ने आरोप लगाया है कि पिंकी की म्यूजिक कंपनी 'मैड4म्यूजिक' ने कई साल से उन्‍हें बकाया भुगतान नहीं किया है।  सुनंदा शर्मा 'मेरी मम्‍मी नू पसंद' और 'जानी तेरा ना' जैसे गानों के लिए मशहूर हैं। वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में भी मेहमान बनकर जा चुकी हैं।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!