बहू और बेटे संग द्वारकाधीश के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, दादा के साथ दिखे छोटे पृथ्वी और वेदा

Edited By suman prajapati, Updated: 25 May, 2025 11:46 AM

mukesh ambani arrived to visit dwarkadheesh with daughter in law and son

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली भगवान में गहरी आस्था रखती है। अंबानी परिवार को अक्सर मंदिरों और तीर्थस्थलों पर यात्रा करते और पूजा-अर्चना करते देखा जाता है। इसी बीच हाल ही में मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू...

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली भगवान में गहरी आस्था रखती है। अंबानी परिवार को अक्सर मंदिरों और तीर्थस्थलों पर यात्रा करते और पूजा-अर्चना करते देखा जाता है। इसी बीच हाल ही में मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के साथ गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में पहुंचे, जहां सभी एक साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस खास पल की वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 सामने आए वीडियो में मुकेश अंबानी और उनके बहू-बेटे को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में प्रवेश करते देखा जा सकता है। इसके बाद वे सब पंडित के साथ मंदिर में बैठकर पूजा भी करते नजर आ रहे है। इस दौरान अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ पृथ्वी और वेदा भी दिखाई दिए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

इस मौके जहां मुकेश अंबानी ने सफेद कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट पहने नजर आए। वहीं, आकाश अंबानी हरे रंग का कुर्ता-सफेद पायजामा पहने दिखे। दूसरी ओर बहू श्लोका मल्टीकलर के कॉटन सूट में नजर आई। 
अंबानी परिवार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

 

बता दें, इससे पहले मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भी अपनी कर्मभूमि जामनगर से भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक द्वारका तक 170 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। ये पदयात्रा 29 मार्च को शुरू हुई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

222/4

19.1

Chennai Super Kings are 222 for 4 with 5 balls left

RR 11.62
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!